फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chs entrance

सीएचएस में दाखिले के विरोध में प्रदर्शन, कुलपति कार्यालय में छात्रों ने दिया ज्ञापन, प्रवेश परीक्षा से दाखिले की मांग

Thu, 17 Sep 2020 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
chs entrance
सेंट्रल हिंदू स्कूल(सीएचएस) में ई लाटरी और मेरिट से दाखिले के फैसले के विरोध में छात्र उतर आए हैं। बुधवार को अभिभावकों के साथ छात्रों ने बीएचयू कुलपति कार्यालय में ज्ञापन देकर पहले की तरह प्रवेश परीक्षा से ही 6, 9 और 11वीं में दाखिले की मांग की है।
विज्ञापन

कुलपति को दिए ज्ञापन में छात्रों ने बताया है कि जिस तरह बीएचयू में प्रवेश परीक्षा कराई गईं, उसी तरह सेंट्रल हिंदू स्कूल में भी परीक्षाएं कराई जा सकती हैं। छात्रों ने बताया कि फॉर्म भरते समय भी न तो 6-9 में ई लॉटरी से दाखिले की कोई जानकारी दी गई और न ही 11वीं में मेरिट से दाखिले की। ऐसे में अब यह फैसला लेना गलत है। छात्र अलग-अलग बोर्ड से परीक्षा पास कर आते हैं। उन्होंने कुलपति से मामले में हस्तक्षेप कर प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लेने की मांग की है। इस दौरान छात्र नेता अभिषेक सिंह, सूरज भारद्वाज, राकेश, आशुतोष, वैभव, शिवम सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed