फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Christmas fair religions collapsed wall

क्रिसमस मेले में ढह गई मजहबों की दीवार

Sat, 26 Dec 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Sat, 26 Dec 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Christmas fair religions collapsed wall
प्रभु यीशु का जन्म शुक्रवार को क्रिसमस के तौर पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मिड नाइट सर्विस के बाद शुक्रवार की सुबह भी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं हुईं, बाइबिल के पाठ हुए। प्रभु यीशु के साथ मदर मैरी की भी आराधना हुई। दिन भर घरों में मस्ती और दावतों का दौर भी चला। इन सब में चार चांद लगाया महागिरजा में लगे क्रिसमस मेले ने। मजहब और धर्म का बंधन तोड़कर इस मेले में लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन



कैंटोंमेंट स्थित सेंट मेरीज कैथड्रल चर्च में लगे तीन दिवसीय क्रिसमस मेले का उद्घाटन बिशप फादर यूजीन जोसफ ने शुक्रवार को दोपहर एक बजे किया। क्रिसमस मेले में हर मजहब के लोग शामिल हुए। यहां प्रार्थना करने के बाद लोगों ने बाइबिल प्रदर्शनी देखी। मेले में लगेे अलग अलग स्टॉल पर लोग मस्ती करते नजर आए। कहीं खिलौनों की दुकानें सजी थी तो कहीं खानपान की। मेले में बच्चों ने ही नहीं बड़ों ने भी झूलों पर खूब मस्ती की।
विज्ञापन



सेंट मेरीज कैथड्रल चर्च से इतर शहर के तमाम चर्चों में अलग अलग आयोजन हुए। लाल गिरिजा मिंट हाउस, सीएनआई चर्च तेलियाबाग, सीएनआई चर्च रामकटोरा, सीएमएस कंपाउड चर्च सिगरा, सेंट थामस चर्च गिरजाघर, चर्च ऑफ बनारस में विशेष प्रार्थनाएं हुई। चर्च के पादरियों ने अपने प्रवचन में बाइबिल की आयतें पढ़ीं। प्रार्थना के बाद लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दी। इस दौरान मॉल्स में भी खास तौर पर रौनक छाई रही। तकरीबन हर मॉल में क्रिसमस के मद्देनजर सजावट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर क्रिसमस पर लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर भी क्रिसमस की खुशियां बांटी। घर पर आने वाले मेहमानों का स्वागत केक से किया गया। घरों में पकवान भी बनें और दावतों का दौर भी चला। कई मसीही घरों में बोन फायर पार्टियां हुईं। कैरोल गीतों संग नाच गाने का कार्यक्रम भी रात भर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed