{"_id":"987a72dbfcc4c9ba51a43bc3e2bfec72","slug":"cholapur-from-today-in-chiraigaon-enrolment-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोलापुर-चिरईगांव में नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोलापुर-चिरईगांव में नामांकन आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 06 Oct 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए नामांकन मंगलवार से शुरू होगा जो बुधवार तक चलेगा। चोलापुर और चिरईगांव ब्लॉक में बीडीसी और कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम प्रशासन की कोर्ट में जिला पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन होगा। उधर, दूसरे चरण के चुनाव के लिए हुई नामांकन पत्रों की जांच में जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी के कुल 21 पर्चे अवैध घोषित कर खारिज कर दिए गए।
पंचायत एवं निकाय चुनाव के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के लिए पिंडरा से 95 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनमें से 3 पर्चे खारिज हुए। अब मैदान में 92 प्रत्याशी हैं। इसी प्रकार हरहुआ से 121 नामांकन में से 1 पर्चा खारिज हुआ है। मैदान में 120 प्रत्याशी हैं। पिंडरा संवाददाता ने अनुसार बीडीसी के लिए पिंडरा से 682 पर्चे भरे गए थे। इनमें से 5 पर्चे खारिज हुए और मैदान में 677 प्रत्याशी हैं। हरहुआ से 710 नामांकन थे। इनमें से 12 पर्चे खारिज हुए। इस तरह से अब मैदान में 698 प्रत्याशी हैं।