फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chitrakoni and Usia team victorious in football competition

Varanasi News: फुटबाल प्रतियोगिता में चित्रकोनी और उसिया की टीम विजयी

Wed, 27 Dec 2023 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoni and Usia team victorious in football competition
सेवराई। स्थानीय तहसील के उसिया मिनी स्टेडियम में मंगलवार को तीसरे दिन के दो मैच खेले गए। जहांगरिया स्पोर्टिंग क्लब उसिया के बैनर तले नौ दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। पहले मैच में चित्रकोनी की टीम टाई ब्रेकर में 3-1 से रमवल को हरा दी। दूसरा मैच उसिया बनाम जबुरना के बीच खेला गया। इसमें उसिया की टीम ने टाई ब्रेकर में जबुरना की टीम को 5-4 से हराया। रोमांचक मुकाबले के दौरान टाई ब्रेकर में चित्रकोनी की टीम ने रमवल को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दूसरा मैच उसिया और जबुरना के बीच खेला गया। मैच के रोमांचक मुकाबला के दौरान 20 मिनट बाद उसिया के खिलाड़ी मोहम्मद इरफान खां ने जबुरना के खिलाफ एक गोल दागकर अपनी टीम को एक गोल से बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में मैच के 54वें मिनट पर जबुरना के खिलाड़ी उसिया के खिलाफ एक गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी पर बढ़त दिलाई। अंत में निर्णायक मंडल के द्वारा टाई ब्रेकर द्वारा फैसला लिया गया। इसमें उसिया की टीम ने 6 गोल दागे और जबुरना की टीम महज 5 गोल ही कर सकी। निर्णायक मंडल के द्वारा उसिया की टीम को 6-5 से विजेता घोषित किया गया। मुख्य रेफरी अयूब शाह व सहायक रेफरी राहुल अनवर रहे। वहीं आयोजक उसिया ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान उर्फ पिंटू ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed