फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chitragupt puja

कायस्थ समाज ने निकाली भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा

Wed, 30 Oct 2019 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
chitragupt puja
वाराणसी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से मंगलवार को टाउनहाल से भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त और 11 कायस्थ महापुरुषों की आरती उतारी। इसके बाद शोभायात्रा मिंट हाउस स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थल के लिए रवाना हुई। मुख्य अतिथि ने कहा कि कहा कि भगवान चित्रगुप्त कायस्थ जन के आदिदेव हैं। काशी में परंपरा के अनुसार हर वर्ष यह यात्रा निकाली जाती है।
विज्ञापन

शोभायात्रा टाउनहाल से मैदागिन, कबीरचौरा, लहुराबीर, तेलियाबाग, अंधरापुल होते हुए मिंट हाउस स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के पास पहुंची, जहां भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। स्वामी विवेकानंद, सुभाषचंद्र बोस, डा. राजेंद्र प्रसाद, डा. शांति स्वरूप भटनागर, खुदी राम बोस, मुंशी प्रेमचंद, डा. संपूर्णानंद, लाल बहादुर शास्त्री, लोकनायक जयप्रकाश, गणेश शंकर विद्यार्थी, जगदीश चंद्र बसु की झांकियां निकाली गई। फूल मालाओं से सजे घोड़े के रथ पर भगवान चित्रगुप्त पर जगह-जगह पुष्पवर्षा और चौराहों पर आरती उतारी गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान भगवान चित्रगुप्त का प्रसाद के रूप में कलम और सिक्का बांटा गया। संयोजक प्रदेश संगठन मंत्री शैलेंद्र श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने पट्टा पहनाया। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि शोभायात्रा की इस परंपरा को हमेशा कायम रखा जाएगा। शोभायात्रा में अंकुर श्रीवास्तव, सपा नेता रीबू श्रीवास्तव, शोमनाथ विश्वकर्मा, अशोक यादव, रजनीश कनौजिया, अनूप जायसवाल, शशांक, मनोज, राहुल, काजल, दीप्ति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर भर में पूजे गए भगवान चित्रगुप्त
छात्र, छात्राओं, सेवानिवृत्त और प्रोन्नत कर्मचारियों का हुआ सम्मान
वाराणसी। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से की गई। मंगलवार को चित्रांशियों ने अपने ईष्टदेव की आराधना कर कलम दवात की पूजा की। डीरेका में चित्रगुप्त पूजनोत्सव हुआ। शिव काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद परंपरा अनुसार लेखनी की शुरुआत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भक्तिमय गीत, संगीत और मनोहारी नृत्य की प्रस्तुति हुई। 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के 10 एवं 12 के छात्रों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सेनानिवृत्त एवं प्रोन्नत होने वालों का अभिनंदन किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अमलेश श्रीवास्तव, राजेश कुमार, मुकेश चंद्र, नीलेश, नवीन अमित आदि शामिल रहे।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, अखिल भारतीय कायस्थ विचार मंच की ओर से लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता श्रीवास्तव की ओर से बच्चों को रबर, पेंसिल, कलम बांटे गए। अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उदय कुमार श्रीवास्तव ने की। संचालन शशिकांत श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के अंत में शहीदों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विकास श्रीवास्तव, विशाल, तिलकराज, ईशांत, अजय आदि शामिल रहे। चित्रगुप्त सेना ने सोनारपुरा में सामूहिक संकल्प के साथ पूजा-अर्चना की। अध्यक्षता सेना के अध्यक्ष राजेश आजाद ने की। इस मौके पर नीताधर, रेखा श्रीवास्तव, सुषमा, राकेश आदि शामिल रहे। फुलवरिया में राकेश श्रीवास्तव, मीरापुर बसहीं में अरविंद श्रीवास्तव, रमरेपुर के चित्रगुप्त मंदिर में अवधेश श्रीवास्तव, इंपीरियल स्कूल चितईपुर में अनिल श्रीवास्तव की देखरेख में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed