{"_id":"5884dc374f1c1b6f35efeb79","slug":"chinise-couple-shoot-video-with-drone-at-ganga-ghat-police-take-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी दंपती ने घाट पर की ड्रोन से रिकार्डिंग, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी दंपती ने घाट पर की ड्रोन से रिकार्डिंग, पुलिस ने हिरासत में लिया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 22 Jan 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
चीनी दंपती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंध के बावजूद वाराणसी के ललिता घाट के सामने गंगा में नाव पर बैठकर चीनी दंपती द्वारा ड्रोन कैमरे से रिकार्डिंग की सूचना से रविवार की सुबह पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। दशाश्वमेध थाने पर उनसे घंटों पूछताछ की गई। जब इसकी तस्दीक हो गई कि दोनों ने जानकारी न होने की वजह से प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन कैमरा उड़ाया था पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग और फोटो मिटाकर उन्हें छोड़ दिया।
दोनों को हिदायत दी गई कि इलाकाई पुलिस से पूछे बिना कहीं भी ड्रोन कैमरे का उपयोग न करें।
चीन के जंगफोने अपनी पत्नी लियू जुंगे के साथ भारत भ्रमण पर निकले हैं। इसी सिलसिले में वे इन दिनों वाराणसी में हैं।
रविवार को दशाश्वमेध पुलिस को सूचना मिली कि ललिता घाट के समीप नाव सवार एक चीनी युवक और युवती ड्रोन कैमरे से रिकार्डिंग कर रहे हैं।
यहां बता दें कि गंगा घाट किनारे ड्रोन कैमरा उड़ाने पर जिला प्रशासन की ओर से प्रतिबंध है।
सूचना पाकर पुलिस दोनों को दशाश्वमेध थाने ले आई। दोनों से एसपी सिटी राजेश यादव और एडीएम सिटी जितेंद्र मोहन सिंह के साथ खुफिया अधिकारियों ने काफी देर तक पूछताछ की।
विज्ञापन
दोनों ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि गंगा घाट किनारे ड्रोन कैमरा उड़ाने पर प्रतिबंध है। दोनों ने इसके लिए खेद भी प्रकट किया। इसके बाद पुलिस ने ड्रोन कैमरे से की गई वीडियो रिकार्डिंग और खींची गई तस्वीरें मिटवाईं। साथ ही, दोनों का पूरा विवरण लेकर उन्हें छोड़ दिया।