फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Children will now study sitting on a desk-bench

डेस्क-बेंच पर बैठकर अब पढ़ाई करेंगे बच्चे

Mon, 22 Mar 2021 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Children will now study sitting on a desk-bench
कभी टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करने वाले परिषदीय विद्यालय के बच्चों के दिन अब बदलने वाले हैं। कान्वेंट स्कूलों की तरह सरकारी स्कूलों के नौनिहाल भी डेस्क व बेंच पर बैठकर स्मार्ट क्लास में पढ़ाई करेंगे। इसमें बैग, कॉपी, किताब संग पानी की बोतल रखने के लिए विशेष इंतजाम होंगे।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले के 1144 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 1 लाख 96 हजार बच्चों के लिए फर्नीचर खरीद की प्रक्रिया में इस बार बदलाव किया गया है। पिछले दो सालों से जेम पोर्टल के जरिए बच्चों के स्वेटर खरीदे जा रहे थे, अब इस पोर्टल के माध्यम से विद्यालयों में डेस्क व बेंच की भी सुविधा मिलेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि जिले के एक लाख बच्चों के लिए खरीद प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नए शैक्षिक सत्र से बच्चे इन्हीं डेस्क व बेंच पर बैठेंगे। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फर्नीचर का डिजाइन तैयार किया गया है। डेस्क और बेंच के बीच की जगह को बच्चों की उम्र व कक्षा के अनुसार बढ़ाया जाएगा। जेम पोर्टल से फर्नीचर खरीद के बाद संबंधित फर्म को भुगतान के लिए हर जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी। समिति में मुख्य विकास अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, डायट प्राचार्य, बीएसए और बीएसए दफ्तर के वित्त एवं लेखाधिकारी को सदस्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed