{"_id":"67a5c1f23a4cd29e510c57d2","slug":"children-of-weavers-will-get-scholarship-of-two-lakh-rupees-in-varanasi-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी पहल: बुनकरों के बच्चों को मिलेगी दो लाख रुपये की छात्रवृत्ति, जानिए क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी पहल: बुनकरों के बच्चों को मिलेगी दो लाख रुपये की छात्रवृत्ति, जानिए क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया
Fri, 07 Feb 2025 01:49 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:49 PM IST
सार
बुनकर सेवा केंद्र बुनकरों को टेक्सटाइल छात्रवृत्ति दे रहा है। दस्तावेज भेजने के बाद प्रथम वर्ष की छात्रवृत्ति का भुगतान हथकरघा बुनकरों, श्रमिकों के बच्चे के प्रवेश के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
Scholarship
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुनकरों को आर्थिक सहायता और उनके बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए बुनकर सेवा केंद्र टेक्सटाइल छात्रवृत्ति दे रहा है। हथकरघा बुनकरों, श्रमिकों के 2 को केंद्रीय, राज्य सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त, वित्तपोषित वस्त्र संस्थानों में 3, 4 वर्षीय डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर में अध्ययन के लिए अधिकतम 2 लाख रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति दी जाएगी। उन्हें शिक्षण, प्रवेश, परीक्षा, शैक्षणिक संस्थान के लगाए गए अन्य वार्षिक शुल्क के साथ-साथ 5,000 रुपये प्रति माह की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
डब्ल्यूएससी की ओर से दस्तावेज को संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को सिफारिश के साथ आगे प्रस्तुत करने के लिए भेजा जाएगा। प्रथम वर्ष की छात्रवृत्ति का भुगतान हथकरघा बुनकरों, श्रमिकों के बच्चे के प्रवेश के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
संबंधित संस्थान से वार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण करने की अंकतालिका की प्रति और अगले शैक्षणिक सत्र के प्रवेश प्रमाणपत्र के साथ प्रस्ताव प्रस्तुत करने पर अगला भुगतान होगा। क्षेत्रीय कार्यालय को धनराशि जारी की जाएगी, ताकि उसे संबंधित हथकरघा बुनकर, श्रमिक या बच्चों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किया जा सके।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
बुनकरों की आर्थिक सहायता के लिए और उनके बच्चों की शिक्षा में मदद के लिए छात्रवृत्ति दी जा रही है। -संजय कुमार गुप्ता, उपनिदेशक, कार्यालय प्रमुख