{"_id":"5fa22fe08ebc3e9bf228d3ed","slug":"children-from-government-schools-have-not-yet-received-sweaters-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"31 अक्तूबर थी अंतिम तारीख, सरकारी स्कूलों में बच्चों के पास अभी तक नहीं पहुंचे स्वेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 अक्तूबर थी अंतिम तारीख, सरकारी स्कूलों में बच्चों के पास अभी तक नहीं पहुंचे स्वेटर
Wed, 04 Nov 2020 10:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
primary school
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को स्वेटर वितरण के लिए शासन ने 31 अक्तूबर तक की डेडलाइन तय की थी। समय सीमा बीतने के बाद भी बच्चों तक अभी स्वेटर नहीं पहुंच पाया है। जौनपुर जिले में इसके वितरण की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पाई है। अब अफसर दीपावली तक हर बच्चे को स्वेटर उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक पंजीकृत 3.98 लाख छात्रों को स्वेटर दिया जाएगा। इसके लिए शासन का निर्देश था कि 31 अक्तूबर तक बच्चों को स्वेटर मिल जाना चाहिए। जिले में अभी किसी भी विद्यालय में बच्चों को स्वेटर का वितरण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
हर एक बच्चे को स्वेटर के लिए दो सौ रुपये के हिसाब से जिले में करीब 7.96 करोड़ का बजट है। इसके लिए जेम पोर्टल से खरीददारी के लिए टेंडर निकाला गया था लेकिन पहली बार टेंडर में कोई कंपनी पास नहीं हुई तो दोबारा टेंडर निकालना पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि टेंडर पास हो गया है। सरकारी कंपनी यूपीका ने स्वेटर वितरण के लिए टेंडर लिया है। कागजी औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। पूरी संभावना है कि दीपावली से पहले सभी बच्चों को स्वेटर वितरित कर दिया जाएगा।