यूपी: फाइलेरिया की दवा खाने से 30 बच्चों की हालत बिगड़ी, उल्ती-दस्त से हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में फाइलेरिया की दवा खाने से 30 बच्चे बीमार हो गए। सभी का इलाज करने के बाद छोड़ दिया गया। दवा खाने के बाद बच्चों को उल्टी और दस्त शुरू हो गए थे। फिलहाल बच्चों की हालत अब ठीक बताई जा रही है।
बलिया जिले में फाइलेरिया की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को बड़राव ब्लॉक के कटिहारी गांव के प्राथमिक विद्यालय पर बच्चों को दवा खिलाई गई। इसके बाद 30 बच्चों को उल्टी और चक्कर की शिकायत हो गई। इस पर स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने बच्चों का बड़राव सीएचसी पर इलाज कराया।
बड़राव सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि फाइलेरिया की दवा खाने से नींद और चक्कर आते हैं। सभी बच्चे ठीक हैं। केवल दो बच्चों को दिक्कत थी। उल्टी, दस्त, मिचली आने से वे भयभीत हो गए थे। उनकी भी तबीयत ठीक हो गई। उधर, इलाहाबाद गए डीएम ने भी मामले का संज्ञान लिया।
डीएम के आदेश पर बीएसए ओपी त्रिपाठी के साथ सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र मौके पर पहुंचे और भर्ती बच्चों का हाल लेकर डीएम को रिपोर्ट भेज दी। डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों ने खाली पेट दवा खा ली थी। लेकिन, अब सभी ठीक हैं और घर जा चुके हैं।
परिजनों ने लगाए ये आरोप
परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह बच्चे जब स्कूल गए थे तब वो पूरी तरह से ठीक थे। लेकिन, स्कूल में न जाने कौन सी दवा खिलाई गई कि बच्चे बीमार हो गए। परिजनों के मुताबिक कई बच्चों को स्कूल से लौटने पर उल्टियां शुरू हो गईं। कई को सिर दर्द और चक्कर आने लगा था।