{"_id":"5c3de70bbdec2273356ef55f","slug":"child-murder-and-dead-body-thrown-in-field-at-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में मासूम की रस्सी से गला दबाकर हत्या, खेत में फेंका शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में मासूम की रस्सी से गला दबाकर हत्या, खेत में फेंका शव
Tue, 15 Jan 2019 07:28 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Tue, 15 Jan 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के एक गांव के अगरियाडीह टोले में मंगलवार की सुबह छह वर्षीय बालक का शव अरहर के खेत में मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक बालक की हत्या रस्सी से गला दबाकर की गई है। बालक के पिता ने गांव के ही दो लोगों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है।
पिपरी थाना क्षेत्र में मकरा ग्राम पंचायत के अगरियाडीह टोला निवासी आशीष (6) पुत्र शिव कुमार सोमवार की दोपहर अचानक गायब हो गया। उसी समय से परिवार वालों व आसपास के ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन देर रात तक बालक का कोई पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह बालक का शव घर के नजदीक ही अरहर के खेत में पाया गया।
प्रधानपति रामभगत यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर बालक के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ दिनों पहले गांव के ही सोमारू से उसकी किसी बात पर मारपीट हो गई थी। तब आरोपी ने बेटे की हत्या की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ इस बारे में पिपरी सीओ अभिषेक सिंह का कहना है कि मृतक के पिता शिवकुमार की तहरीर पर गांव के ही सोमारू और अमर नाथ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही संदिग्ध चार पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।