{"_id":"5feb6453653b7c7502575b70","slug":"child-dies-while-watching-cartoon-on-mobile-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मोबाइल में कार्टून देखते समय बच्चे की मौत, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मोबाइल में कार्टून देखते समय बच्चे की मौत, जानें क्या है मामला
Tue, 29 Dec 2020 10:46 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर जनपद स्थित रामपुर थाना क्षेत्र के औरा कोट गांव में मंगलवार को मोबाइल में कार्टून देखते समय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के रोने पर परिजनों ने उसे चुप कराने के लिए मोबाइल थमा दिया और कामों में लग गए। वह मुंह में कांच की गोली (कंचा) रखकर बिस्तर पर लेटकर मोबाइल देख रहा था कि अचानक गोली उसके गले में अटक गई। कंचा अटकने से चार वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
औरा कोट गांव निवासी शिव कुमार यादव का पुत्र प्रेम (4) कंचे से खेल रहा था। किसी बात पर वह रोने लगा तो परिजनों ने उसे चुप कराने के लिए मोबाइल थमा दिया और कामों में लग गए। मुंह में गोली रखकर प्रेम बेड पर लेट गया और हाथ में मोबाइल पकड़कर कार्टून देखने लगा। इसी दौरान मुंह में रखी गोली उसके गले में जाकर अटक गई। तेज खांसी शुरू होने पर परिजन पहुंचे। कुछ ही देर में बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे रामपुर स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजन बिलख पड़े। प्रेम दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई दो वर्ष का है। मां, पिता और परिवार के अन्य सदस्य घटना से सदमे में हैं।
विज्ञापन