{"_id":"602ff7558ebc3ee95306658a","slug":"child-dies-from-suffocation-inside-quilt-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: बच्ची ने 11 माह के मासूम को ठंड से बचाने के लिए ओढ़ा दी रजाई, दम घुटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: बच्ची ने 11 माह के मासूम को ठंड से बचाने के लिए ओढ़ा दी रजाई, दम घुटने से मौत
Fri, 19 Feb 2021 11:07 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: हरि User
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक बच्ची ने 11 माह के बच्चे को ठंड से बचाने के लिए रजाई ओढ़ा दी। उसे इतना अंदेशा नहीं था कि रजाई के अंदर बच्चे की दम घुटेगी। कुछ देर बाद मां बच्चे को जगाने गई तो मृत पाया। घटना जनपद के मुबारकपुर कस्बे के मिल्लतनगर मोहल्ले की है।
विज्ञापन
रजाई के भीतर दम घुटने से 11 माह के मासूम बच्चे की मौत से घर में कोहराम मचा है। मिल्लतनगर में मोहम्मद शाहिद की पत्नी रोशन जहां ने अपने बेटे को बिस्तर पर सुलाया था। शाहिद गांव की ही मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गए थे। परिवार के अन्य लोग घर में हठकरघे पर बुनाई कर रहे थे। घर की ही एक बच्ची ने 11 वर्षीय मासूम को ठंड से बचाने के लिए उसे रजाई से ओढ़ा दी।
विज्ञापन
इसके बाद बच्ची इधर उधर खेलने लगी। इस बीच रजाई के अंदर 11 वर्षीय मासूम की दम घुटने से मौत हो गई। संभवत हठकरघे की खतर पटर के बीच उसके रोने की आवाज किसी को नहीं मिली। दो घंटे बाद बच्चे की मां उसे उठाने गई तो मृत पाई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन