{"_id":"5d19ed4c8ebc3e3cc94a6410","slug":"child-died-due-to-wall-collapsed-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल आए मासूम की गई जान, दीवार गिरने से हुए हादसे में दो और बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल आए मासूम की गई जान, दीवार गिरने से हुए हादसे में दो और बच्चे घायल
Mon, 01 Jul 2019 04:53 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 01 Jul 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रेदश के आजमगढ़ में नाना के घर आए एक मासूम की दीवार गिरने से मौत हो गई। इस हादसे में दो और बच्चे घायल हो गए है। घायल बच्चों का इलाज कर के उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मेंहनगर थानाक्षेत्र के चक फिरोज गद्दीपुर गांव की निवासी उमा पत्नी शंभू अपने भाई के साथ दो दिन पहले मायके निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकरोवा गांव में आई थी। उमा अपने छोटे बेटे सिंघम को अपने साथ मायके लेकर आई थी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह 11 बजे सिंघम गांव के दो-चार बच्चों के साथ घर के बगल में स्थित मजार के पास खेल रहा था। तभी अचानक दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने पर सिंघम का सिर कुचल गया। सिंघम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में खेल रहे बच्चे अध्ययन और यश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
घायलों को आनन-फानन में फरिहां बाजार के एक अस्पताल में प्राथमिक इलाज कर के डॉक्टरों ने घर भेज दिया। सिंघम दो भाइयों में छोटा था, बड़ा भाई 8 वर्ष का है। मां उमा का रो-रोकर बुरा हाल है। सिंघम के पिता शंभू मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।
Trending Videos
घटना की जानकारी होने के बाद तहसीलदार निजामाबाद सर्वेश कुमार सिंह गौड़ और पुलिस मौके पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किए। सैय्यद की मजार मजार के चारों तरफ लगभग 4 फुट की बाउंड्री थी। मजार के बगल में मोटा पीपल का पेड़ है। पीपल की वजह से दीवार में दरार पड़ गई थी, दीवार जर्जर स्थिति में होने का करण गिर गई। पुलिस पंचनामा कर परिवार को शव सुपुर्द कर दिया।