{"_id":"5e0f42528ebc3e880e396541","slug":"child-died-after-beaten-her-uncle-in-ghosi-mau-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नई साल वाले दिन चाचा ने मासूम भतीजी को पीटकर किया अधमरा, अब अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई साल वाले दिन चाचा ने मासूम भतीजी को पीटकर किया अधमरा, अब अस्पताल में तोड़ा दम
Fri, 03 Jan 2020 07:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 03 Jan 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
पहली जनवरी को चाचा की पिटाई से घायल बच्ची ने गुरुवार की शाम को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के कलासनपुर गांव की रहने वाली थी। घटना वाले दिन बच्ची के पिता और चाचा के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। घटना के संबंध में अभी कोई केस नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
शिवांगी(05) पुत्री संदीप यादव मऊ जिले के घोसी थाने के कलासनपुर गांव की रहने वाली थी। शिवांगी तीन भाई बहनों में मंझली थी। उसके पिता संदीप यादव और चाचा सतीश यादव के बीच किसी बात को लेकर एक जनवरी को विवाद हुआ था।
विज्ञापन
हालांकि उस समय मामला ठंडा पड़ गया। शिवांगी के परिवारवालों के मुताबिक शाम को सतीश नशे में धुत होकर घर पहुंचा और चारपाई पर सो रही शिवांगी को लाठी से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
परिवार के लोग उसे स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शिवांगी की गुरुवार की शाम को मौत हो गई। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।