{"_id":"5e53dc298ebc3ef3c13d8c00","slug":"child-died-accident-scorpio-overturned-in-sakaldiha-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहन की विदाई कराकर लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, मासूम की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की विदाई कराकर लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, मासूम की मौत, दो घायल
Mon, 24 Feb 2020 07:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 24 Feb 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
खेत में पलटी कार।
- फोटो : अमर उजाला।
चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम नागनपुर मार्ग पर सोमवार की शाम पांच बजे तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खेत मे पलट गई। इसकी चपेट में आने से पांच माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। वहीं चालक के साथ उसकी बहन भी घायल हो गई। मौके पर जूट ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी प्रेम राजभर के पुत्री सुनीता की शादी नदरा गांव में हुई थी, जिसको लाने के लिए सोमवार को भाई अखिलेश अपने दोस्त राकेश के साथ विदाई करवाने गया था।
विज्ञापन
बहन व पांच माह के भांजे को लेकर वह आ ही रहा था कि तुलसी आश्रम नागनपुर मार्ग पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खेत मे पलट गई। इसकी चपेट में आने से मासूम की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
मां सुनीता व मामा अखिलेश को चोट आई। घटना के बाद जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती भी कराया।