फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   child died accident scorpio overturned in sakaldiha chandauli

बहन की विदाई कराकर लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, मासूम की मौत, दो घायल

Mon, 24 Feb 2020 07:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 24 Feb 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
child died accident scorpio overturned in sakaldiha chandauli
खेत में पलटी कार। - फोटो : अमर उजाला।

चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम नागनपुर मार्ग पर सोमवार की शाम पांच बजे तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खेत मे पलट गई। इसकी चपेट में आने से पांच माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। वहीं चालक के साथ उसकी बहन भी घायल हो गई। मौके पर जूट ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी प्रेम राजभर के पुत्री सुनीता की शादी नदरा गांव में हुई थी, जिसको लाने के लिए सोमवार को भाई अखिलेश अपने दोस्त राकेश के साथ विदाई करवाने गया था।
विज्ञापन


बहन व पांच माह के भांजे को लेकर वह आ ही रहा था कि तुलसी आश्रम नागनपुर मार्ग पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खेत मे पलट गई। इसकी चपेट में आने से मासूम की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां सुनीता व मामा अखिलेश को चोट आई। घटना के बाद जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती भी कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed