{"_id":"5b9a4a1f867a557fe4469172","slug":"child-death-in-jaunpur-ofter-jewelry-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"साफ करने के बहाने जेवरात ले भागा ठग, हो गई बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साफ करने के बहाने जेवरात ले भागा ठग, हो गई बच्चे की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 13 Sep 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर में एक ठग जेवरात साफ करने आया और गहने लेकर चला गया। केमिकल युक्त पानी वहीं पर छोड़ दिया जिसे पीने से बच्चे की मौत हो गई। चंदवक थाना क्षेत्र के देवराई (मिसिरपूरा) ग्राम पंचायत निवासी जगदीश नारायण मिश्र के घर पर बुधवार को बाइक सवार एक युवक पहुंचा और गहने साफ कराने की बात कहने लगे।
इस बीच वह जगदीश नारायण के घर बाहर एक बुजुर्ग अन्नपूर्णा का पायल साफ करने लगा। तभी जगदीश की बहू रोहिणी सोने की सिकड़ी लेकर आई। इस पर ठग ने उससे पानी गर्म कर लाने को कहा। बहू पानी लेने गई तभी ठग सिकड़ी लेकर भाग निकला।
उसने कटोरी में रखा तेजाब का पानी वहीं छोड़ दिया था। तभी कहीं से आया रोहिणी के चार वर्षीय पुत्र सूरज ने वह पानी पी लिया। हालत बिगड़ने पर घर के लोग उसे अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।