{"_id":"604f6dfd8ebc3ecbac06654e","slug":"child-dead-by-drowning-outside-the-house-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में घर के बाहर बर्तन धोने के लिए रखे नाद में डूबकर बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में घर के बाहर बर्तन धोने के लिए रखे नाद में डूबकर बच्ची की मौत
Mon, 15 Mar 2021 07:54 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: हरि User
Updated Mon, 15 Mar 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में नाद में डूबकर बच्ची की जान चली गई। बैरिया थाना क्षेत्र के नई बस्ती मठ योगींद्रगिरि गांव में सोमवार की शाम एक मासूम बच्ची बर्तन धोने के लिए घर के बाहर रखे नाद के पानी में डूब गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
योगींद्रगिरी निवासी धनजी चौधरी के घर में शिव चर्चा हो रही थी, जहां घर के सभी सदस्य शिव चर्चा में शामिल होने चले गए थे। इधर, धनजी की दो वर्षीय पुत्री कविता आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते बच्ची नाद के पानी में जा गिरी। काफी देर तक बच्ची के दिखाई न देने पर परिवार के लोग उसे खोजने लगे। अचानक लोगों की निगाह नाद पर पड़ी तो बच्ची को देख दंग रह गए। बच्ची भरे पानी में मुंह के बल पड़ी थी। आनन-फानन परिजन बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन