{"_id":"63d60c24667c821ef67a347c","slug":"chief-secretary-durga-shankar-mishra-varanasi-visit-today-for-inspect-development-works-review-meeting-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: दो दिवसीय दौरे पर बनारस पहुंचे मुख्य सचिव, विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण, कल समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: दो दिवसीय दौरे पर बनारस पहुंचे मुख्य सचिव, विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण, कल समीक्षा बैठक
Sun, 29 Jan 2023 11:33 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:33 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के चार जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसी सिलसिले में आज वो वाराणसी आ रहे हैं। काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाने के बाद मुख्य सचिव विकास कार्यों का निरीक्षणकरेंगे
विज्ञापन
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के चार जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसी सिलसिले में आज वो वाराणसी पहुंचे हैं। वह काशी विश्वनाथ धाम, गंगा घाटों, टेंट सिटी आदि परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। शाम को गंगा आरती में शामिल होकर वह सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
सोमवार सुबह 10 बजे से वो आयुक्त सभागार में कानून व्यवस्था, रविदास जयंती, निर्माणाधीन परियोजनाओं और जी-20 की तैयारियों पर बैठक करने के बाद दोपहर ढाई बजे सोनभद्र रवाना होंगे। इस समीक्षा बैठक में कई विभागों के एमडी भी मौजूद रहेंगे। मुख्य सचिव के आगमन को लेकर प्रशासनिक महकमा अलर्ट मोड में है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मुख्य सचिव रविवार को पहले जौनपुर जाएंगे, फिर काशी आएंगे। मंडलायुक्त ने बताया कि जौनपुर में विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा करके दोपहर बाद वाराणसी आएंगे। वहां मंगलवार को संत कीनाराम महाविद्यालय राबर्ट्सगंज सोनभद्र के 30वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। शाम पांच बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन