फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chief Secretary durga shankar mishra drawing blueprint for future development in Varanasi inspected Kashi and

UP News: मुख्य सचिव ने खींचा वाराणसी में भविष्य के विकास का खाका, काशी- कैंट स्टेशन का किया निरीक्षण

Sat, 30 Jul 2022 05:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 30 Jul 2022 05:44 PM IST
सार

वाराणसी दौरे पर पहुंचे मुख्य सचिव डा. दुर्गा शंकर मिश्रा ने शनिवार सुबह काशी और कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Chief Secretary durga shankar mishra drawing blueprint for future development in Varanasi inspected Kashi and
कैंट स्टेशन के बाहर मुख्य सचिव डा. दुर्गा शंकर मिश्रा समेत अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिवसीय काशी दौरे पर आए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शनिवार को काशी रेलवे स्टेशन पर बनने वाले इंटर मॉडल रेलवे स्टेशन और कैंट से गोदौलिया तक बनने वाले रोप-वे परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंट स्टेशन के सामने फ्लाईओवर से रोपवे की ऊंचाई के हिसाब से बेस तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही रेलवे बोर्ड के सदस्य सुधांशु शर्मा के साथ मुख्य परिसर के यात्री आश्रय गृह के समीप चिह्नित जमीन और कैंट स्टेशन के पास प्रस्तावित टर्मिनल स्टेशन की भूमि देखी।   

विज्ञापन


रेल अफसरों ने मुख्य सचिव को विकल्प के तौर पर आरएमएस कॉलोनी और ऑटो रिक्शा प्रीपेड स्टैंड का नाम भी सुझाया। हालांकि, रेलवे के पास पर्याप्त जमीन होने के चलते यहीं रोपवे के शुरुआती टर्मिनल को बनाने की तैयारी की जा रही है। मुख्य सचिव ने स्टेशन निदेशक कार्यालय में रेल अधिकारियों के साथ परियोजना के बाबत चर्चा की।
विज्ञापन


रोपवे कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक जाएगा। इसकी कुल दूरी 3.8 किलोमीटर होगी। इसके बीच में पांच प्रमुख रेलवे स्टेशन (कैंट, काशी विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरिजाघर और गोदौलिया) होंगे। इसके लिए अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही इसे जमीन पर उतारने की तैयारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2200 करोड़ की लागत से इंटर मॉडल रेलवे स्टेशन होगा विकसित

Chief Secretary durga shankar mishra drawing blueprint for future development in Varanasi inspected Kashi and
शुक्रवार शाम काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे मुख्य सचिव डा. दुर्गा शंकर मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

काशी रेलवे स्टेशन को इंटर मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। अब इस पर जल्द काम शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस पर 2,200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। स्टेशन की सजावट के साथ ही इंटरनल और आउटर एरिया का विकास किया जा चुका है। अब काशी स्टेशन से सीधे सड़क को कनेक्ट करते हुए रास्ते को सीधे गंगा से जोड़ा जा रहा है।

इसका मकसद प्रदेश में पहला ऐसा स्टेशन इंटर मॉडल रूप में डेवलप करना है जो सिर्फ रेल नेटवर्क से ही नहीं बल्कि जल, थल और रेल तीनों नेटवर्क से कनेक्ट होगा। स्टेशन के अंतिम छोर से सीधे सड़क निकाल कर उसे नमो घाट के अलावा रामनगर स्थित जाल्हूपुर बंदरगाह से कनेक्ट किया जाएगा। 

दो साल में रोपवे का कार्य पूरा कराएं

Chief Secretary durga shankar mishra drawing blueprint for future development in Varanasi inspected Kashi and
प्रदेश की तरक्की के लिए मुख्य सचिव ने किया बाबा का अभिषेक - फोटो : अमर उजाला

सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्य सचिव ने दोनों परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य को निर्धारित समय पूरा कराने और मानक व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। रोप-वे को दो साल में पूरा कराए जाने पर उन्होंने विशेष जोर दिया।

इस दौरान रेलवे एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने डिजिटल प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजनाओं के संबंध में मुख्य सचिव को जानकारी दी। निरीक्षण व बैठक में कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, उत्तर रेलवे के डीआरएम सुरेश कुमार सपरा, एडीआरएम लालजी चौधरी, निदेशक आनंद मोहन, वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed