फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chief minister Yogi will visit Varanasi on a two-day tour today

आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, परखेंगे निर्माण कार्यों की हकीकत 

Sun, 07 Feb 2021 12:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 07 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Chief minister Yogi will visit Varanasi on a two-day tour today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में चल रही विकास की योजनाओं को गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार की शाम वाराणसी पहुंचेंगे। प्रशासन के पास आई सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री अयोध्या से वाराणसी के पुलिस लाइन आएंगे। यहां से सर्किट हाउस में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे।

विज्ञापन


देर रात शहर में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री न केवल अधिकारियों से बातचीत करेंगे, बल्कि जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से भी फीडबैक लेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सोमवार को गाजीपुर रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन शनिवार की सुबह से ही मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटा रहा। मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम के अलावा स्मार्ट सिटी के पार्किंग कार्यों व रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण करने जा सकते हैं। सर्किट हाउस के बगल में बनने वाले मंडलीय कार्यालय के निर्माण कार्य का प्रजेेंटेशन देखेंगे। वीडीए की ओर से प्रस्तावित 15 मंजिला इमारत पर 170 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नरी में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों को बुलाकर कड़ी हिदायत दी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़कों को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उधर, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने भी मातहतों को हिदायत दी है।
 

शहर में चलने वाले निर्माण कार्यों की एजेंसियों को भी हिदायत दी गई है कि किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। उधर, मुख्यमंत्री की बैठक में भाजपा पदाधिकारी भी आगामी पंचायत चुनाव व बजट के कार्यक्रमों से जुड़े मामलों में चर्चा करेंगे। 

सड़कों की मरम्मत, सफाई शुरू 
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए युद्धस्तर पर सड़क के किनारे जमी धूल हटाई जा रही है। पानी का छिड़काव कराने के साथ टूटी सड़कों की मरम्मत शुरू हो गई है। कैंट-लंका मार्ग, सर्किट हाउस से पुलिस होते हुए विश्वनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग को दुरुस्त कराया जा रहा है। जिन मार्गों पर खोदाई की गई थी, उन्हें समतल किया जा रहा है। निर्माण कार्य स्थलों पर हरा परदा लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed