{"_id":"60c85c6dd61fbb4845325bfa","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-ballia-visit-tomorrow-dm-inspected-the-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री का बलिया दौरा: लगातार हो रही बारिश की वजह से कार्यक्रम निरस्त, दो दिन बाद आ सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री का बलिया दौरा: लगातार हो रही बारिश की वजह से कार्यक्रम निरस्त, दो दिन बाद आ सकते हैं
Wed, 16 Jun 2021 12:45 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: हरि User
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:45 PM IST
सार
बारिश की वजह से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अगली तारीख तक के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडल मुख्यालयों का दौरा पूरा कर चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब जिलों की ओर रुख करने वाले हैं। इसी को देखते हुए सीएम बुधवार को बलिया जिले में आने वाले थे, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण निरस्त हो गया है। देर रात में सीएम के आने का प्रोटोकॉल आया था। नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह ने बताया कि बरसात के कारण कार्यक्रम निरस्त हो गया है और 18 जून को आने की संभावना है।
विज्ञापन
सीएम दौरे के दौरान कोविड-19 से राहत और बचाव के उपायों के साथ ही विकास कार्यक्रमों की समीक्षा, किसी अस्पताल का निरीक्षण करने वाले थे। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंगलवार सुबह जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोविड-19 से बचाव और राहत के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के साथ ही जनपद में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट में किसी एक का निरीक्षण भी कर सकते थे। किसी गांव में निगरानी समिति के साथ वार्ता करने के साथ ही जिला अस्पताल या महिला अस्पताल का निरीक्षण भी करते।
विज्ञापन