फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chief Minister reached Tikri, reality of tested facilities in varanasi

वाराणसी: टिकरी पहुंचे मुख्यमंत्री ने परखी सुविधाओं की हकीकत

Sun, 09 May 2021 11:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 May 2021 11:08 PM IST
सार

कोरोना संक्रमित के परिजनों से पूछा कुशलक्षेम, मेडिसिन किट का किया वितरण

विज्ञापन
Chief Minister reached Tikri, reality of tested facilities in varanasi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को टिकरी गांव पहुंचकर यहां कोरोना संक्रमण से नियंत्रण के लिए सुविधाओं की हकीकत की जानकारी ली। गांव के बिंद और दलित बस्ती पहुंचकर वहां लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान संक्रमण पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों का फीडबैक भी लिया। टिकरी गांव के धर्मेंद्र सिंह के परिवार में जहां छह लोग कोरोना संक्रमित हैं, वहां पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनके बेटे अजीत से परिवारीजनों के सेहत के बारे में जानकारी ली और सावधानी से रहते हुए टीकाकरण के लिए भी प्रेरित किया है।

विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री को गांव के ही दो और लोगों के वहां जाना था लेकिन वहां नहीं गए। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए लोगों में कोरोना मेडिसिन किट का भी वितरण किया गया। इस दौरान राज्य मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, रोहनिया विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

सफाई, सैनिटाइजेशन देख चौके ग्रामवासी
मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम तय होने के बाद आननफानन में यहां साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन कराया गया। यह देख ग्रामीण भी चौक गए।
नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम के अचानक अलर्ट होने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं भी हो रही थी। इस दौरान लोगों ने जहां को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा कुशल क्षेम पूछे जाने को लेकर सराहना की वहीं अब तक स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से कोई सही व्यवस्था न किए जाने के प्रति नाराजगी भी थी। ग्रामीणों का कहना था कि मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर ही स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम दिखाई दी है नहीं तो अब तक न ही सैनिटाइजेशन हुआ और ना ही कोरोना मेडिसिन किट का वितरण किया गया था।

गांव में मुख्यमंत्री, कटी रही बिजली
जिस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टिकरी गांव में थे, उस समय वहां की बिजली गुल थी। बिजली कटने के कारण लोग लोग परेशान भी थे। इस दौरान वहां मौजूद अधिकारियों को भी इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed