फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chief Minister mass marriage: 122 couples resolved to live together for life

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : 122 जोड़ों ने जीवनभर साथ निभाने का लिया संकल्प

Tue, 16 Nov 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister mass marriage: 122 couples resolved to live together for life
चौबेपुर/लोहता/बड़ागांव/राजातालाब। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को 122 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। अधिकारियों की मौजूदगी में हुए आयोजन में जोड़ों को गृहस्थी के सामान दिया गया। सभी जोड़ो के खाते में 35 हजार रुपये भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

चिरईगांव ब्लॉक सभागार में आयोजित सामूहिक शादी समारोह में पच्चीस जोड़ों ने एक दूसरे का जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। ब्लाक प्रमुख चिरईगांव अभिषेक सिंह ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। प्रभारी विकास अधिकारी पटल समाज कल्याण सोनी गुप्ता ने बताया कि मुस्तफाबाद, बर्थराकला, पतेरवा, नेवादा, सीवो,धोबही, छितौनी, आदि गांवों की 25 लड़कियों की शादी हुई है। इस मौके पर एडी ओ सहकारिता रजनीश कुमार पांडेय, रवि सिंह, कैलाश प्रसाद मौर्या, अनीता गुप्ता, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, काशी विद्यापीठ ब्लॉक के शिवदासपुर स्थित एक लॉन में 41 शादी के बंधन में बंधे। ब्लाक मुख्यालय परिसर में काफी जगह होने के बावजूद भी निजी लान में आयोजन को लेकर लोग कई सवाल खड़े करते रहे। इस बारे में बीडीओ डॉ. रक्षिता सिंह ने कहा कि ब्लाक परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए लान में विवाह आयोजित करना पड़ा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवेश पटेल, ज्वाइंट बीडीओ आरके द्विवेदी, प्रभारी एडीओ पंचायत सतीश मौर्य, एडीओ समाज कल्याण अनुराग शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ागांव खंड विकास परिसर में 25 नव दंपतियों का विवाह संपन्न हुआ। इसमें 32 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य, विधायक डॉ अवधेश सिंह के प्रतिनिधि पवन सिंह, एडीओ समाज कल्याण ने आदि मौजूद रहे।

आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर 31 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी विजय जायसवाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी प्रमोद कुमार पटेल, ब्लाक प्रमुख नगीना पटेल, पूर्व उप प्रमुख शिवपूजन सिंह, संजीव सिंह आलोक पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed