{"_id":"5e065a318ebc3e87be2cf16d","slug":"chief-minister-did-surprise-inspection-of-night-shelters-distributed-blankets-to-poor-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों का किया औचक निरिक्षण, गरीबों को बांटे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों का किया औचक निरिक्षण, गरीबों को बांटे कंबल
Sat, 28 Dec 2019 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
रैन बसेरे में योगी...
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान शुक्रवार को स्थानीय सर्किट हाउस में विकास एवं कानून व्यवस्था की बैठक करने के पश्चात मैदागिन स्थित टाउनहॉल मैदान में बनाए गए रेन बसेरा का औचक निरिक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने रेन बसेरा में रह रहे लोगों को कंबल भी उपलब्ध कराएं। इस दौरान उन्होंने रेन बसेरा मे रह रहे लोगों से उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ रेन बसेरा की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन करने के पश्चात विश्वनाथ कारीडोर का निरीक्षण किया। कारीडोर के निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद सफाई कर्मियों एवं अन्य लोगों को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से कंबल उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षतिग्रस्त सिगरा-महमूरगंज मार्ग का भी निरीक्षण किया। जल निगम द्वारा इस मार्ग पर दो स्थानों पर किए गए खुदाई को भी मुख्यमंत्री ने स्पॉट पर जाकर देखा। विधायक सौरभ श्रीवास्तव द्वारा गत एक वर्षों से खुदाई होने के जल निगम द्वारा मरम्मत कार्य पूर्ण न कराई जाने तथा इसके कारण यातायात प्रभावित होने की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने इस पर गहरी नाराजगी जताई।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन चौकाघाट- लहरतारा फ्लाईओवर का स्थलीय निरीक्षण किया। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह निर्माणाधीन चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर 15 जनवरी, 2020 को जन सामान्य के लिए चालू करा दिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में निर्माण कार्य पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ कार्य के दौरान सुरक्षा मानको का प्रत्येक दशा में पालन सुनिश्चित कराई जाने का निर्देश दिया। उन्होंने 15 जनवरी, 2020 को इस फ्लाईओवर को जनसामान्य को यातायात व्यवस्था हेतु सुलभ कराए जाने का निर्देश दिया।