फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chicken farm manib killed gun shot dead in azamgarh up

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े मुर्गी फार्म के मुनीम को गोली से उड़ाया, असलहा लहराते हुए फरार

Mon, 06 Jul 2020 03:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 06 Jul 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
chicken farm manib killed gun shot dead in azamgarh up
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के कंचनपुर बाजार में एक मुर्गी फार्म के मुनीम की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मालिक को खोजते हुए बदमाश आए थे और मुनीम को ही मार कर असलहा लहराते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


तरवां के कम्हरियां गांव निवासी शहजाद अहमद मुर्गी फार्म संचालक है। खरिहानी बाजार व कंचनपुर में उसकी दुकान है। कारोबार की देख-रेख के लिए उसने गांव के ही रहने वाले सद्दाम पुत्र निजामुद्दीन को बतौर मुनीम रखा है। सद्दाम सोमवार को दिन में 12 बजे कंचनपुर स्थित दुकान पर मौजूद था।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और बाहर मौजूद एक बच्चे से शहजाद के बारे में पूछा, बच्चे ने शहजाद के न होने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने सद्दाम के बारे में पूछा तो बच्चे ने बता दिया कि वह पीछे कमरे में सोया है। इस दौरान बदमाश कमरे में पहुंचे और सद्दाम को बुला कर जगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने उसे गोली मार दी और असलहा लहराते हुए फरार हो गए। गोली चलने की आवाज पर आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। किसी ने सूचना पुलिस को दी। घायल सद्दाम को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मुनीम के मौत की खबर से कंचनपुर बाजार के साथ ही उसके गांव कम्हरिया में कोहराम मच गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। एसपी सिटी पंकज पांडेय ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा। जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने का एसओ तरवां को निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed