फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chhattishgarh cm bhupesh baghel asked to pm modi if Teni is criminal so why does not dismiss him in varanasi

वाराणसी में सीएम भूपेश बघेल बोले- टेनी अपराधी हैं, तो प्रधानमंत्री बर्खास्त क्यों नहीं करते

Mon, 03 Jan 2022 01:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 Jan 2022 01:19 AM IST
सार

सरदार सेना के चौथे स्थापना दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि  अगर प्रधानमंत्री सुशासन और नियमों के पालन करने वाली सरकार की बात करते हैं, तो उन्हें टेनी को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए।

विज्ञापन
chhattishgarh cm bhupesh baghel asked to pm modi if Teni is criminal so why does not dismiss him in varanasi
जनसभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया विधानसभा के कोरौता रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित सरदार सेना के चौथे स्थापना दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी अगर कानून की नजर में अपराधी हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बर्खास्त क्यों नहीं करते हैं। यह भी नहीं समझ में आता है कि टेनी पीएम के बगल में क्यों खड़े होते हैं।

विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि भूपेश बघेल ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री सुशासन और नियमों के पालन करने वाली सरकार की बात करते हैं, तो उन्हें टेनी को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए। कहा कि सरदार पटेल की धरती से एक जुमलों का सरदार भी निकला है।
विज्ञापन


उनकी बातों से लोग परेशान हैं और इस बार जनता ने उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 300 यूनिट बिजली फ्री देने के सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तो राज्य सरकार 400 यूनिट बिजली पहले से ही फ्री दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः सीएम भूपेश बघेल बोले- विकास के ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ ने ‘गुजरात मॉडल’ को पीछे छोड़ा

जो बच्चे दिन-रात एक कर मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं, जब वे परीक्षा देने जाते हैं तो पता चलता है कि पेपर लीक हो गया है। जितनी भी भर्तियां निकलीं, वे सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed