बिना कोविड रिपोर्ट के छठ पूजा में नहीं हो सकेंगे शामिल, बनारस रेल इंजन के सूर्य सरोवर में तैयारियां शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ पूजा को लेकर बनारस रेल इंजन के सूर्य सरोवर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार कोविड को देखते हुए बरेका प्रशासन ने प्रोटोकॉल का पालन कराने को लेकर भी खास इंतजाम किया है। बगैर कोरोना जांच रिपोर्ट के किसी को भी सरोवर परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
छठ पूजा में विशेष सावधानी बरतते हुए सभी की कोरोना जांच बरेका के केंद्रीय चिकित्सालय में निशुल्क तीन दिन मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को होगी। बरेका छठ पूजा समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर ओझा ने बताया कि बिना कोरोना जांच रिपोर्ट के किसी को भी सरोवर परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
छठ समिति के सचिव अजय आर और कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि कोई भी व्रती पहले से वेदी बनाने सरोवर पर नहीं जा सकती। समिति ने निर्णय लिया है कि व्रती महिला के साथ मात्र दो सहयोगियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
मास्क पहनकर जाना अनिवार्य किया गया है। समिति की तरफ से फेश शील्ड उपलब्ध कराई जाएगी। थर्मल स्कैनर व हैंड सेनिटाइजर की व्यवस्था भी समिति की ओर से की जाएगी।
सरोवर पर जाने के होंगे तीन गेट
छठ पूजा 20 नवंबर को है। उस दिन सरोवर पर प्रवेश करने के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाए गए है। पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सरोवर व उसके आसपास किसी भी प्रकार की दुकान नहीं लगेगी।