फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chhannu Lal Mishra dead body reached home people gathered to pay their respect

Chhannu Lal Mishra: पंडित छन्नूलाल मिश्र का शव पहुंचा घर, नमन करने उमड़े लोग; यहां देखें अपडेट

Thu, 02 Oct 2025 05:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 02 Oct 2025 05:52 PM IST
सार

मिर्जापुर स्थित आवास पर पंडित छन्नूलाल मिश्रा के निधन के बाद उनका शव बनारस लाया गया। छोटी गैबी स्थित आवास पर लोगों ने उन्हें नमन किया।

विज्ञापन
Chhannu Lal Mishra dead body reached home people gathered to pay their respect
पंडित छन्नू लाल को नमन करते पहुंचे विधायक डाॅ. नीलकंठ तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन के बाद मिर्जापुर से उनका शव बनारस लाया गया। छोटी गैबी स्थित आवास पर सैकड़ों लोगों की भीड़ रही। भाजपा और संघ के लोगों ने पंडितजी को नमन किया। अमर रहे के नारे लगा गए। उनके बेटे दिल्ली से बनारस पहुंचने वाले हैं। बेटी प्रो. नम्रता मिश्रा ने बताया कि बड़े भैया रामकुमार मिश्र मुखाग्नि देंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

Chhannu Lal Mishra dead body reached home people gathered to pay their respect
पंडित छन्नू लाल के आवास पर भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

इस बीच, प्रशासन ने अपील की कि पद्मविभूषण स्वर्गीय पंडित छन्नूलाल मिश्र के सुपुत्र प्रसिद्ध तबला वादक पंडित रामकुमार मिश्रा अपने पिता की अंत्येष्टि के लिए दिल्ली से बनारस पहुंच रहे हैं। इसलिए किसी भी तरह के भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और उनके बनारस पहुंचने का इंतजार करें। प्रशासन के तरफ से किसी भी तरह का दबाव पंडितजी के अंत्येष्टि के लिए नहीं है। शास्त्रीय विधि अनुसार, उनके अंत्येष्टि का कार्य उनके पुत्र पंडित रामकुमार मिश्रा को ही करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chhannu Lal Mishra dead body reached home people gathered to pay their respect
सीपी मोहित अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला

गायकी के उस्ताद पंडित छन्नू लाल मिश्र को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल भी पहुंचे। इसके पहले भाजपा नेताओं का जमावड़ा रहा। मेयर अशोक तिवारी, पूर्व मेयर रामगोपाल मोहले, विधायक डाॅ. नीलकंड तिवारी, पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह भाजपा विधायक अवधेश सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि भी रहे।

विज्ञापन

Chhannu Lal Mishra dead body reached home people gathered to pay their respect
अजय राय ने पंडित छन्नू लाल को दी श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला

अजय राय ने भी दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत के महानायक, बनारस घराने की आत्मा और काशी की पहचान पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन न सिर्फ काशी बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। आज उनके आवास पर जाकर पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मन बेहद व्यथित हुआ छन्नूलाल जी में बनारसीपन रग-रग में बसता था। उनकी गायकी में गंगा की धार, ठेठ काशी की माटी की महक और बनारसी ठसक,काशी के गलियों की ललक झलकती थी।

कहा कि छन्नूलालजी का पूरा जीवन संगीत साधना को समर्पित रहा। वह बनारस घराने के उस गौरवशाली परंपरा के संवाहक थे, जिसने भारतीय संगीत को अध्यात्म, भक्ति और बनारसीपन की आत्मा से जोड़ा। उनकी ठुमरी, दादरा, कजरी, चैती और भजन गायकी में गंगा की निर्मल धारा बहती थी। जब वे गाते थे, तो लगता था मानो काशी की गलियों, घाटों और माटी की खुशबू उनकी आवाज से आ रही हो। 

आजाद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से पंडित छन्नूलाल को दी गई श्रद्धांजलि

Chhannu Lal Mishra dead body reached home people gathered to pay their respect
श्रद्धांजलि देते लोग - फोटो : अमर उजाला
आजाद स्पोर्टिंग क्लब हड़हा की ओर से शास्त्रीय गायक पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं महामंत्री सुमित कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा में वैभव मिश्रा, विशाल, नारायण, राजेश, हरी निगम, दीपक यादव और इशू उपाध्याय समेत अनेक सदस्य शामिल हुए। सभी ने पंडित जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें संगीत जगत का गौरव बताया और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed