फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chess: Six wins and one draw, Prakhar champion with six and a half points

शतरंज : छह जीत और एक ड्रॉ खेल साढ़े छह अंक के साथ प्रखर चैंपियन

Mon, 02 Feb 2026 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Chess: Six wins and one draw, Prakhar champion with six and a half points
जिला शतरंज एसोसिएशन और डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में छह जीत और एक ड्रॉ से साढ़े छह अंक लेकर प्रखर त्रिपाठी चैंपियन बने। उन्होंने छह चक्रो में जीत जबकि रैपिड राउंड में ड्रॉ खेला।
विज्ञापन

दूसरे दिन फाइनल राउंड के टॉप बोर्ड पर प्रखर त्रिपाठी और वरदान श्रीवास्तव के बीच बाजी ड्रा पर छूटी। वहीं, दूसरे बोर्ड पर माज़ इकबाल ने ऐसानी पाठक से बाजी ड्राॅ खेलकर 5.5 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वरदान, ऐसानी और रुद्र प्रताप श्रीवास्तव भी 5.5 अंकों के साथ क्रमशः तीसरे से पांचवें स्थान पर रहे। अंडर 9 बालिका वर्ग में सयाली अग्रवाल, परीक्षिता दुबे, देवीशी सिंह क्रमशः पहले से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 9 बालक वर्ग में नंद नंदन दुबे, कुश चावला, कृषिव कश्यप, अंडर-13 बालिका वर्ग में यशिका प्रताप सिंह, अनन्या सिंह चौहान, अद्विका कश्यप, अंडर-13 बालक वर्ग में आरव सिंह, सैयद अजलन आलम, उज्ज्वल दुबे पहले से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 बालिका अन्विता जालान, किंजल वर्मा, अंडर-17 बालक वर्ग में अविचल त्रिपाठी, श्रेष्ठ श्रीवास्तव, सैयद ज़र्ताब ने स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

ब्लिट्ज चैंपियनशिप में कुल छह चक्रों की बाजी खेली गई। सभी बाजी जीतकर प्रखर चैंपियन बने। अविचल त्रिपाठी, उदित गुप्ता, श्रेष्ठ श्रीवास्तव, देवी प्रसाद त्रिपाठी क्रमशः दूसरे से पांचवें स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह और जिला शतरंज एसोसिएशन के मानद सचिव विजय कुमार ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. आनंद सिंह, अरविंद कुमार चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed