{"_id":"62d84e9b662dd15636008265","slug":"cheers-of-har-har-mahadev-in-baba-s-dham-varanasi-news-vns6650716160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा के धाम में लगे हर-हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के धाम में लगे हर-हर महादेव के जयकारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के महीने में बाबा विश्वनाथ का दरबार शिवभक्तों से गुलजार है। सुबह से शुरू होने वाला दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात तक अनवरत जारी रहा। बुधवार को देश के कई राज्यों के श्रद्धालु और कांवरियों ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई और जलाभिषेक किया। देर रात तक सवा लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में दर्शन पूजन किया।
बुधवार को मंगला आरती के बाद से बाबा दरबार में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करके बाबा दरबार में दर्शन के लिए कतार लगाई, वहीं काफी संख्या में दशाश्वमेध घाट पर स्नान के बाद गंगा द्वार की ओर चल पड़े। ललिता घाट होते हुए श्रद्धालु गंगा द्वार से बाबा के धाम पहुंचे और मंदिर में झांकी दर्शन करके जलाभिषेक किया। इस दौरान छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से भी लोग बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंचे। इसके अलावा कैथी स्थित मारकंडेय महादेव धाम, बीएचयू विश्वनाथ धाम, गौरी केदारेश्वर महादेव और महामृत्यंजय मंदिर समेत शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया।