फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   checking abhiyan at ganag ghat by varanasi police commissioner

Sawan 2022 Second Monday: कमिश्नरेट पुलिस ने चलाया गंगा घाटों पर चेकिंग अभियान, डाग स्क्वाड ने की छानबीन

Sun, 24 Jul 2022 03:15 PM IST
किरन रौतेला अमर उजाला ब्यूरो। वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो। वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 24 Jul 2022 03:15 PM IST
सार

कल सावन का दूसरा सोमवार है। जिसके मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने गंगा घाटों का निराक्षण किया। साथ ही नाविकों और श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश भी  दिए हैं।

विज्ञापन
checking abhiyan at ganag ghat by varanasi police commissioner
वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के दूसरे सोमवार को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार की रात गंगा घाटों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान घाटों पर संदिग्ध व्यक्तियों और सामानों की बीडीएस और डाग स्क्वाड ने छानबीन की। अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय संतोष कुमार सिंह ने कांवरियों और अन्य भक्तों की सुरक्षा को लेकर गंगा में भ्रमण किया। 
विज्ञापन


डीसीपी काशी आरएस गौतम ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, ललिता घाट, दशाश्वमेध घाट सहित अन्य स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तय की। संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की गई। डीसीपी काशी ने जल पुलिस के साथ गंगा नदी में बढ़ते हुए जल स्तर के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिगत जलयान से भ्रमण किया।
विज्ञापन


इस दौरान नाविकों को निर्देशित किया कि नाव में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं, सुरक्षा उपकरणों (लाइफ जैकेट आदि) का उपयोग करें। श्रद्धालुओं से अपील की कि घाटों पर लगे चेतावनी बोर्ड के निर्देशों का पालन करें व गहरे पानी, घाटों में स्नान न करें, जल पुलिस को भी निर्देशित किया गया कि घाटों पर  निरंतर गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed