फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cheated of Rs 4.30 lakh by talking about making online examination center

Varanasi News: ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाने की बात कह कर लगाई 4.30 लाख की चपत

Sun, 04 Feb 2024 03:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 4.30 lakh by talking about making online examination center
ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाने का झांसा देकर बनारस इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन कॉलेज को चार लाख 30 हजार 461 रुपये की चपत लगा दी गई। प्रकरण को लेकर इंस्टीट्यूट के प्रधानाचार्य डॉ. संजय जायसवाल की शिकायत पर पश्चिम बंगाल के श्रीखंड रायपुर, सोनारपुर नरेंद्रपुर की रहने वाली नवनीता यादव के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


डॉ. संजय ने पुलिस को बताया कि नगवा इलाके में पूर्वांचल एजुकेशन ट्रस्ट का कार्यालय है। इस ट्रस्ट के द्वारा बाबतपुर में बनारस इंस्टीट्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन कॉलेज का संचालन होता है। संस्थान को ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाने के लिए एचसीएल टेक्नोलॉजी लिमिटेड स्पेशल इकोनामिक जोन, बंगलुरु की तरफ से एक ईमेल प्राप्त हुआ। उसके साथ एचसीएल कंपनी द्वारा एक आवेदन पत्र भी भरकर ऑनलाइन भेजने की बात कही गई। इसके बाद तीन बार में उनसे चार लाख 30 हजार 461 रुपये लिए गए। उसके बाद कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए सारे नंबर बंद हो गए। पता करने पर जानकारी मिली कि जिस खाते में पैसा भेजा गया था वह नवनीता यादव का है। नवनीता यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed