{"_id":"620fd975d11c5328f913858e","slug":"chc-will-be-developed-on-the-lines-of-hospitals-facilities-will-increase-varanasi-news-vns6392788130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों की तर्ज पर विकसित होगी सीएचसी, बढ़ेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों की तर्ज पर विकसित होगी सीएचसी, बढ़ेंगी सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और ग्रामीण इलाकों में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को अस्पताल की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी है। वर्तमान में सीएचसी में कहीं भी एक्सरे, अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं है, इस वजह से मरीजों को मंडलीय और जिला अस्पताल तक आना पड़ता है। लेकिन अब यहां सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, जिससे मरीजों को उनके घर के पास ही लाभ मिल सके।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी के जीर्णोद्धार को लेकर जो योजना बनाई गई हैं, उसमें यहां जरूरत के हिसाब से भवनों का जीर्णोद्धार कराने, ओपीडी और वार्डों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं दिलवाने के उद्देश्य से चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती और जांच की सुविधाएं मुहैया कराई जानी है। चरणबद्ध तरीके से होने वाले कार्यों में पहले चरण में सीएचसी चौकाघाट को विकसित कराया जाएगा। यहां एक्सरे, अल्ट्रासाउंड जांच के साथ ही अन्य जांच की सुविधाएं भी शुरू कराई जानी हैं। सीएमओ अधिकारियों संग इसका निरीक्षण भी कर चुके हैं। इससे मंडलीय व दीनदयाल अस्पताल पर दबाव कम होगा। इसके बाद सीएचसी दुर्गाकुंड और शिवपुर में भी मरीजों की सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी।
हर दिन आते हैं 200 से अधिक मरीज
जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों में बनी सीएचसी पर हर दिन ओपीडी में 200 से अधिक मरीज आते हैं। इनमें ओपीडी में देखने के बाद अगर किसी मरीज की एमआरआई, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड आदि जांच की जरूरत होती है तो यहां से उन्हें शहर में जिला, मंडलीय अस्पताल तक आना पड़ता है।
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद अस्पताल में 24 घंटे डिलीवरी शुरू
स्वामी विवेकानंद राजकीय अस्पताल भेलूपुर में 24 घंटे डिलीवरी की सुविधा का लाभ गर्भवती महिलाओं को मिलने लगा है। पिछले दिनों सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने अस्पताल का निरीक्षण कर यहां 24 घंटे इमरजेंसी, डिलीवरी आदि की घोषणा की थी। तीन दिन पहले ही यहां एक गर्भवती महिला की डिलीवरी भी कराई गई। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में करीब 15 साल बाद डिलीवरी की सुविधा शुरू हो गई है। अब गर्भवती महिलाओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा। अस्पताल के शहर के बीच में होने की वजह से यहां भी ओपीडी में दिखाने वालों के साथ ही टीकाकरण के लिए भी हर दिन भीड़ लगती है।
स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों, कर्मचारियों पर विशेष नजर
जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों, कर्मचारियों पर सीएमओ की विशेष नजर है। यहां इरमजेंसी सहित ओपीडी में आने वालों को तुरंत बेहतर इलाज मिले, इसके लिए पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी सीएमओ के निर्देश पर समय-समय पर अधिकारी निरीक्षण भी कर रहे हैं।
मरीजों को बेहतर सुविधाएं उनके घर के नजदीक ही मिल सके, इस उद्देश्य से सीएचसी को अस्पताल के तर्ज पर विकसित कराया जाएगा। शहरी सीएचसी चौकाघाट से यह काम भी शुरू हो गया है। ओपीडी के साथ ही जांच के लिए मरीजों को कोई परेशानी नहीं होने पाएगी।-डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
ग्रामीण क्षेत्र
सीएचसी आराजीलाइन
सीएचसी चोलापुर
सीएचसी बिरांवकोट
सीएचसी गजोखर
सीएचसी गंगापुर
सीएचसी हाथीबाजार
सीएचसी पुआरीकला
सीएचसी नरपतपुर
सीएचसी मिसिरपुर
शहरी क्षेत्र
सीएचसी दुर्गाकुंड
सीएचसी चौकाघाट
सीएचसी शिवपुर