{"_id":"5fc7dcfd280b7235f5718914","slug":"chaurichaura-krishak-manduwadih-superfast-trains-will-change-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें! वाराणसी: साप्ताहिक ट्रेन का समय आज से बदलेगा, देखें नया टाइम टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! वाराणसी: साप्ताहिक ट्रेन का समय आज से बदलेगा, देखें नया टाइम टेबल
Sat, 05 Dec 2020 11:20 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों के टाइम टेबल में हो रहे बदलाव के बीच शुक्रवार से चौरीचौरा, कृषक एक्सप्रेस का भी समय बदल जाएगा। वहीं 5 दिसंबर से मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस का भी समय बदल रहा है। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक अन्य ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव हो रहा है। वहीं ट्रेनों के समय बदले जाने की जानकारी यात्रियों के रजिस्टर्ड मोबाइल पर एसएमएस के जरिए दी जा रही है।
विज्ञापन
मंडुवाडीह-रामेश्वरम-मंडुवाडीह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन छह दिसंबर से रात आठ बजे से होगा। यह प्रयागराज 10.30 बजे, सतना 2.20 बजे, कटनी 3.35 बजे, जबलपुर सुबह 5.00 बजे, इटारसी सुबह 9.00 बजे, नागपुर दोपहर 1.30 बजे, विजयवाड़ा से रात 12.45 बजे, चेन्नई एग्मोर सुबह 8.10 बजे, रामेश्वरम चौथी रात 11 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में 05119 रामेश्वरम-मंडुवाडीह 9 दिसम्बर से हर बुधवार रामेश्वरम से रात 11.55 बजे छूटकर कर चेन्नई एग्मोर दोपहर 01.15 बजे, सिरपुर कागजनगर रात 01.45 बजे, सेवाग्राम सुबह 05.30 बजे, नागपुर सुबह 06.55 बजे, इटारसी दोपहर 12.10 बजे, जबलपुर शाम 03.40 बजे, कटनी शाम 05.05 बजे, सतना शाम 06.30 बजे, प्रयागराज रात 10.40 बजे तथा चौथे दिन ज्ञानपुर रोड रुकते हुए मंडुवाडीह रात 01.25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
फिर छूटी महानगरी एक्सप्रेस
कैंट रेलवे स्टेशन अनेक यात्रियों की महानगरी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन छूट गई। ट्रेन छूटने के समय परिवर्तन की जानकारी न दिए जाने का आरोप लगाते हुए यात्रियों ने करेंट और पूछताछ काउंटर पर हंगामा किया। महानगरी एक्सप्रेस के कैंट से रवानगी का समय पहले 11.20 बजे का था।
दो दिसंबर से इसका समय सुबह 10.00 बजे कर दिया गया है। दो दिसंबर को ट्रेन छूटने पर कई यात्रियों ने हंगामा किया था। शुक्रवार को ट्रेन जाने के बाद दर्जनों यात्री स्टेशन पहुंचे। उन्हें भी पता नहीं था कि ट्रेन छूटने का समय अब सुबह 10 बजे कर दिया गया है। उन्होंने स्टेशन निदेशक कार्यालय पहुंच शिकायत दर्ज कराई।