फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chargesheet ready against Mukhtar will be filed on Monday

मुख्तार के खिलाफ चार्जशीट तैयार सोमवार को होगी दाखिल

Sat, 18 Sep 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Chargesheet ready against Mukhtar will be filed on Monday
आजमगढ़। माफिया मुख्तार व साथियों के खिलाफ तरवा थाने में दर्ज गैंगस्टर मामले की सुनवाई अब एमपी एमएलए कोर्ट में होगी। जनपद पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। सोमवार को उसे जिले के गैंगस्टर कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा। इसके बाद आगे की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट प्रयागराज में होगी।
विज्ञापन

मऊ जिले से विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ तरवा थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। जिसकी सुनवाई लगातार जिले के गैंगेस्टर कोर्ट में हो रही है। वही जनपद पुलिस मुख्तार की नकेल कसने में भी जुटी हुई है। गैंगेस्टर के मुकदमे में मुख्तार के अलावा राजेंद्र पासी, राजन पासी, हरिकेश यादव, राजेश सिंह, मोहन पासी, श्याम बाबू पासी, अभिषेक मिश्रा, छोटा पंकज यादव, उमेश सिंह, अनुज कन्नौजिया शामिल है। अनुज को छोड़ अन्य सभी जेल की सलाखों के पीछे है। अनुज अभी फरार है। उसके खिलाफ हाल में ही कुर्की की कार्यवाही हुई है। वही उसके पोखर पर बने मकान को ध्वस्त करने के लिए जिला अधिकारी मऊ को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं जनपद पुलिस ने मुख्तार अंसारी की पत्नी के नाम लखनऊ में स्थित एक भूखंड को भी चिन्हित किया है। जिसके जब्तीकरण के लिए जिलाधिकारी लखनऊ को एसपी आजमगढ़ ने पत्र भेजा है। मुख्तार और उसके गैंग के खिलाफ जिले के गैंगस्टर कोर्ट में लगातार सुनवाई हो रही है। मुख्तार अंसारी कई बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हो चुका है। पुलिस महकमे ने अब इस गैंग के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। जिसे जल्द ही गैंगस्टर कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा। गैंगेस्टर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद मुख्तार और उसके गैंग के खिलाफ चल रहे मुकदमों की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट प्रयागराज में होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्तार और उसके गैंग के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली गई है। जिसे सोमवार को गैंगस्टर कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा। इसके बाद मुख्तार के खिलाफ दर्ज गैंगेस्टर मुकदमे की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट में होगी। - सुधीर कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed