{"_id":"5fd463c2099b6e1ff5665c66","slug":"chaotic-elements-vandalize-religious-site-police-force-reached-the-spot-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भदोही में अराजक तत्वों ने धार्मिक स्थल में की तोड़फोड़, मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भदोही में अराजक तत्वों ने धार्मिक स्थल में की तोड़फोड़, मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स
Sat, 12 Dec 2020 12:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी और लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के औराई रोड पर सर्रोई दुलमदासपुर में स्थित एक धार्मिक स्थल पर शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की। इससे इलाके में तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण वहां पर हंगामा करने लगे। इसके बाद उपजिलाधिकारी भदोही योगेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन, कोतवाल सदानंद सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
कोतवाल ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और तुरंत मिस्त्री बुलवाकर टूटे हुए धर्मस्थल को दुरुस्त करवाया। लोगों को आश्वस्त किया कि पहले से अच्छी तरीके से बनवाकर देंगे।
विज्ञापन
इस दौरान समाजवादी पार्टी के दुलमदासपुर के प्रधान प्रतिनिधि राजेश सरोज ने प्रभारी निरीक्षक भदोही को तहरीर दी। इस मौके पर रमाशंकर पांडेय, मोहम्मद अफसर, सलामत आदि मौजूद रहे।