फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chaos of heat wave and loo in Purvanchal 64 people died nine districts

पूर्वांचल में हाहाकार: नौ जिलों में 64 की मौत, वाराणसी के 18 लोगों की जान गई; सड़क पर चलते-चलते गिर गए

Wed, 19 Jun 2024 10:14 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Jun 2024 10:14 AM IST
सार

Varanasi News: गर्मी और लू के बीच लोगों के मरने का सिलसिला नहीं रूक रहा है। यूपी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में आए दिन मौतों के गंभीर आंकड़ें सामने आ रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो जिले के अस्पतालों की इमरजेंसी भी फुल चल रही है। मरीजों को सलाह दी जा रही है कि वे भरपूर पानी का सेवन करें। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।

विज्ञापन
Chaos of heat wave and loo in Purvanchal 64 people died nine districts
गर्मी और लू ले रही जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी और लू के बीच पूर्वांचल के नौ जिलों में 58 लोगों की मौत हो गई। अकेले मिर्जापुर में ही 15 लोगों ने दम तोड़ा है। वाराणसी में 18 लोगों की मौत हुई है। दूसरी तरफ, काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने आए पांच श्रद्धालु अचेत होकर गिर पड़े। इन सबको एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गर्मी से वाराणसी के जिला अस्पताल में छह और मंडलीय अस्पताल में चार लोगों की जान गई है। सारनाथ में साइकिल सवार अचेत होकर गिरा और मर गया। सेवापुरी में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसी तरह मिर्जापुर में 15 लोगों की जान गई है। बलिया में भी 12 लोगों ने दम तोड़ा है। गाजीपुर और चंदौली में सात-सात लोगों की मौत हुई है। सोनभद्र में दो, आजमगढ़, भदोही और मऊ में एक-एक की जान गई है।

विज्ञापन

इमरजेंसी गेट पर पहुंचते ही दम तोड़ दिया

सड़क पर साइकिल से और पैदल चलते-चलते लोग गिर जा रहे हैं। तेज धूप में काम करते करते चक्कर आ रहा है और बेहोश हो जा रहे हैं। इमरजेंसी पहुंचने वालों में इस तरह की समस्या वाले कई मरीज गेट तक पहुंचते ही दम तोड़ दे रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी सहित अन्य जगहों पर कुल 18 लोगों की मौत हो गई। इसमें करीब 6 लोग ऐसे थे, जिनके अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार को मंडलीय अस्पताल की मॉर्च्यूरी में 10 शव पड़े रहे तो शिवपुर पोस्टमार्टम हाउस में शव रखने के लिए कमरे में जगह नहीं थी। यहां छह शव बाहर ही जमीन पर पड़े रहे। शहर से लेकर गांव तक कहीं ट्रक चालक बेहोश मिल रहे हैं तो कहीं साइकिल सवार गिर जा रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में 6, मंडलीय अस्पताल में 10 और सेवापुरी-सारनाथ में 1-1 लोगों की मौत हुई है।

मंडलीय अस्पताल की मॉर्च्यूरी में मंगलवार को चार डीप फ्रीजर के भरने के बाद शवों को स्ट्रेचर पर बाहर रखा गया। इस कारण दुर्गंध भी आ रही थी। ओपीडी में आने वाले मरीज मुंह को रूमाल से ढककर जाते दिखे। एसआईसी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि नियमानुसार शवों को शिवपुर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया जा रहा है। इमरजेंसी में तीन लोग बेहोशी हालात में आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा 7 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जिला अस्पताल में तीन महिलाओं की गई जान

Chaos of heat wave and loo in Purvanchal 64 people died nine districts
मंडलीय अस्पताल में बच्चों की जांच करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में छह मरीजों की मौत हुई, इसमें तीन महिलाएं शामिल हैं। इसमें गाजीपुर अख्तियार निवासी प्रभावती देवी (84), कैंट के टकटकपुर निवासी शंकरलाल (70), सारनाथ के दीनापुर निवासी हेमावती देवी (65), चौबेेपुर की पियरी बीकापुर की रहने वाली गीता देवी (60), आजमगढ़ के जहानागंज निवासी बृजेश वर्मा (25) और बसही नवलपुर चौराहा निवासी विश्राम पाल (80) की इमरजेंसी में मौत हो गई। 

सेवापुरी संवाद प्रतिनिधि के अनुसार कपसेठी थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में निवासी प्रमोद विश्वकर्मा की मंगलवार दोपहर मौत हो गई। परिवार के लोगों ने वगैर पुलिस को सूचना दिए दाहसंस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed