फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Changing weather patterns are having huge impact on health take these important precautions

Varanasi: बदलते मौसम का मिजाज सेहत पर डाल रहा भारी असर, बरतें ये जरूरी सावधानियां

Thu, 07 Sep 2023 04:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Sep 2023 04:43 PM IST
सार

वाराणसी समेत आअसपास के जिलों में कभी तेज धूप तो कभी बारिश और उमस।  सितंबर में मई-जून जैसा मौसम हो रहा है। मौसम के इस बदलाव की वजह से ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
Changing weather patterns are having huge impact on health take these important precautions
बीएचयू अस्पताल की ओपीडी हॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी तेज धूप तो कभी बारिश और उमस। मौसम का ये बदलाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। वाराणसी के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों मरीजों का आंकड़ा 1500 के पार पहुंच गया है। इसमें 600 से 700 वायल से पीड़ित हैं। सर्दी, जुकाम के साथ पेट संबंधी शिकायतों से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन


सितंबर में मई-जून जैसा मौसम हो रहा है। मौसम के इस बदलाव की वजह से ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। गुरुवार को मंडलीय अस्पताल के पर्चा काउंटर पर महिला व पुरुष की लंबी लाइन देखने को मिली। जबकि, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ ज्यादा थी। कुछ लोग आभा एप के माध्यम से ऑनलाइन पर्चा बनवाने में लगे थे तो कुछ लोगों ने ऑफलाइन पर्चा बनवाया। सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन और बाल रोग विभाग की ओपीडी में देखने को मिली।

विज्ञापन

बुखार, सर्दी और जुखाम की शिकायत ज्यादा

 दीनदयाल अस्पताल में फिजिशियन डॉ. पीके सिंह ने कहा कि अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों बुखार, सर्दी, जुखाम की शिकायत लेकर लोग ज्यादा आ रहे हैं। लोगों को सेहत के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। -

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता ने कहा कि मौसम को देखते हुए बच्चों की सेहत के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत है। ओपीडी में उल्टी, दस्त से परेशान बच्चे अधिक आ रहे हैं। - 

ये बरतें सावधानी

- बारिश में भींगने से बचें।
- रात में एसी चलाकर ना सोएं।
- धूप से आने के बाद फ्रीज का पानी ना पीएं।
- मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें।
- अधिक तेल, मसालेदार भोजन से परहेज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed