फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Changes in Varanasi Commissionerate: Sankat Mochan outpost in-charge removed in case of mobile snatching from woman many outpost in-charge changed 

वाराणसी कमिश्नरेट में हुआ बदलाव: महिला से मोबाइल छिनैती मामले में हटाए गए संकट मोचन चौकी प्रभारी, कई और भी बदले

Thu, 23 Dec 2021 12:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 23 Dec 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Changes in Varanasi Commissionerate: Sankat Mochan outpost in-charge removed in case of mobile snatching from woman many outpost in-charge changed 
वाराणसी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बुधवार को काशी जोन के 12 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। वहीं मंगलवार शाम लंका थाने के गांधी नगर विस्तार में महिला निशा से मोबाइल छिनैती प्रकरण में लापरवाही बरतने पर संकट मोचन इंचार्ज गौरव उपाध्याय को हटा दिया गया। चौक थाने के बह्मनाल चौकी प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता को संकट मोचन चौकी प्रभारी बनाया गया।

विज्ञापन


डीसीपी काशी जोन के अनुसार मदनपुरा चौकी प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह को लंका थाना, उप निरीक्षक रामबदन शुक्ला को रामनगर से भेलूपुर थाना, अस्सी चौकी प्रभारी मिथिलेश कुमार को भेलूपुर थाना, दशाश्वमेध थाने पर तैनात उप निरीक्षक नारायण प्रसाद दुबे को भेलूपुर थाने पर भेजा गया।
विज्ञापन


वहीं, भेलूपुर थाने में तैनात शैलेश यादव को दशाश्वमेध, उप निरीक्षक विनीत कुमार गौतम को भेलूपुर से थाना लक्सा, उप निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता को दशाश्वमेध से थाना लंका और कोतवाली थाने में तैनात उप निरीक्षक बसंत कुमार को थाना भेलूपुर भेजा गया। इसके अलावा चौक थाने के ब्रह्मनाल चौकी प्रभारी गौरव उपाध्याय, लंका थाने के उप निरीक्षक मो. सुफियान खान को मदनपुरा चौकी इंचार्ज और अस्सी चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव को बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed