वाराणसीः महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह की तिथि में बदलाव, अब इस दिन होगा कार्यक्रम
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 43वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति होंगे। पहले दस दिसंबर को होने वाला समारोह अब अगले महीने मनाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरुघासी दास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल मौजूद रहेंगे। विश्वविद्यालय में 20 नवंबर को हुई विद्या परिषद की बैठक में ही 10 दिसंबर को दीक्षांत समारोह मनाए जाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब तिथि में परिवर्तन कर दिया गया है।
माना जा रहा है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में काशी में वीवीआईपी के आगमन और उसको लेकर चही तैयारियों के मद्देनजर प्रशासनिक महकमे की व्यस्तता एक वजह हो सकती है। इस बारे में काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बताया कि तीन जनवरी को समारोह के मनाए जाने के लिए गठित सभी समितियों से तय समय से सभी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है।
10 तक शुल्क वापसी का विकल्प दे सकेंगे छात्र
काशी विद्यापीठ में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में शोध प्रवेश परीक्षा 2021 में अंतरविषयी शोध के लिए संबंधित अभ्यर्थी दस दिसंबर तक विकल्प कुलसचिव कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं। निर्धारित तिथि तक अपनी सहमति अथवा शुल्क वापसी का विकल्प ना प्रेषित करने वालों पर कोई विचार नहीं होगा।
पेडशीट पर दाखिले का आज अंतिम मौका
काशी विद्यापीठ में पीजी पाठयक्रम में दाखिले के लिए भौतिक सत्यापन कराने वाले ऐसे अभ्यर्थी जिनका नाम प्रवेश के लिए जारी सूची में था, लेकिन किन्ही कारणों से उनका शुल्क नहीं जमा हो पाया है, उनके पास बृहस्पतिवार को अंतिम मौका है। ऐसे अभ्यर्थी संबंधित पाठ्यक्रम के पेड सीट पर प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिए दो दिसंबर तक प्रवेश काउंसिलिंग सेल में अपना लिखित प्रत्यावेदन देना होगा।