फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandrayaan 3 vikram lander successful landing varanasi echoed with Har Har Mahadev,

Chandrayaan-3: चंद्रयान की सफल लैंडिंग होते ही हर-हर महादेव से गूंजा बनारस, हर ओर मनाया जा रहा जश्न

Wed, 23 Aug 2023 06:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Aug 2023 06:45 PM IST
सार

Chandrayaan-3: भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। चांद पर भेजा गया भारत का तीसरा मिशन कामयाब हो गया है। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर दी है।इस गौरवशाली मौके पर वाराणसी में हर ओर जश्न का माहौल है। 

विज्ञापन
Chandrayaan 3 vikram lander successful landing varanasi echoed with Har Har Mahadev,
चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर जश्न मनाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ा सपना पूरा हुआ। भारत ने इतिहास रचा। चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम जैसे ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा तो पूरा बनारस हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा। क्या महिलाएं और क्या पुरुष, क्या बच्चे और क्या जवान सभी इस गौरवशाली पल पर भारत माता की जय और हर हर महादेव का नारा लगाने लगे। पूरे जिले में कहीं आतीशबाजी हो रही है तो कहीं ढ़ोल-नगाड़े बज रहे हैं।

विज्ञापन


मिठाई की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। शहर के गोदौलिया, अस्सी, दशाश्वमेध घाट और  बीएचयू परिसर में युवाओं की टोलियां जश्न मनाने में मशगूल है। घर की महिलाएं भी इस खुशी में शामिल हैं। शहर में कई स्थानों पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया गया।  चंद्रयान की सफल लैंडिंग से पहले पूरा शहर मानो थम सा गया था।
विज्ञापन


इसरो से जब उल्टी गिनती शुरू हुई थी तो सभी के सांसे अटकी थीं। जैसे ही चंद्रयान की सफल लैंडिंग हई और इसरो के वैज्ञानिकों ने ताली बजाई तो टीवी और मोबाइल देख रहे लोग उछल पड़े। भारत माता की जय और हर हर महादेव का नारा लगाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर भर में जश्न मनाया जा रहा है। लग रहा है जैसे दिवाली हो। भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। चांद पर भेजा गया भारत का तीसरा मिशन कामयाब हो गया है। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर दी है।

इसरो की स्वर्णिम उपलब्धि पर बीएचयू गौरवान्वित

Chandrayaan 3 vikram lander successful landing varanasi echoed with Har Har Mahadev,
बीएचयू कुलपति प्रो. एसके जैन - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर जैन ने कहा कि चंद्रयान-3 का चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करना एक ऐसी बेमिसाल घड़ी है। हर एक भारतवासी गौरव से अभिभूत है। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की श्रेष्ठता को एक बार फिर साबित हुई है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस गौरवशाली पल के साक्षी बने हैं। विद्यार्थी जीवन में इस दृश्य को देखना विद्यार्थियों के लिए परिवर्तनकारी उत्साहवर्धन है। विश्वविद्यालय परिवार देश व इसरो की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर गौरवान्वित है तथा सभी देशवासियों के साथ अपार हर्ष व रोमांच का अनुभव कर रहा है। 

कभी ना भूलने वाला दिन

Chandrayaan 3 vikram lander successful landing varanasi echoed with Har Har Mahadev,
कमिश्नरी सभागार में चन्द्रयान-3 लैंडिंग का लाइव प्रसारण - फोटो : अमर उजाला

पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह गौरव का पल है। इस पल का कई दिनों से इंतजार था।  आज का दिन कभी नहीं भूला जा सकता। सभी को शुभकामनाएं। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने भी खुशी जताई। इसरो और देशवासियों को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने चन्द्रयान-3 लैंडिंग का लाइव प्रसारण कमिश्नरी सभागार में स्कूली बच्चों के साथ देखा। 

काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में लाइव प्रसारण

Chandrayaan 3 vikram lander successful landing varanasi echoed with Har Har Mahadev,
काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में लाइव प्रसारण - फोटो : अमर उजाला
चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के उतरने का लाइव प्रसारण काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में देखा गया।  मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिपू गिरी, एसडीएम सदर जयदेव सीएस, मुख्य महाप्रबंधक डॉ० डी वासुदेवन समेत वाराणसी स्मार्ट सिटी के कर्मचारी एवं अधिकारिगण उपस्थित रहे। नगर आयुक्त शिपू गिरी ने इसरो तथा समस्त काशीवासियों को भी शुभकामना देते हुए कहा कि यह क्षण भारत देश के लिए गर्व का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed