फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandra Grahan 2025 Sutak Kaal of lunar eclipse will start today at 12:57 pm in varanasi

Chandra Grahan 2025: आज 12:57 बजे से शुरू हो जाएगा चंद्रग्रहण का सूतक काल, बंद हो जाएंगे मंदिरों के कपाट

Sun, 07 Sep 2025 09:47 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 07 Sep 2025 09:47 AM IST
सार

Chandra Grahan 2025: चंद्रग्रहण का सूतक काल आज 12:57 बजे से शुरू हो जाएगा। ग्रहण का प्रारंभ रात्रि में नौ बजकर 57 मिनट पर होगा। वहीं 3.30 घंटे तक प्रारंभ से अंत तक चंद्रग्रहण दृश्यमान रहेगा। 

विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 Sutak Kaal of lunar eclipse will start today at 12:57 pm in varanasi
चंद्र ग्रहण 2025 सूतक काल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वर्ष का दृश्यमान पहला और आखिरी चंद्रग्रहण भाद्र शुक्ल पूर्णिमा सात सितंबर को लगेगा। पितृपक्ष से पहले लगने वाला यह ग्रहण साढ़े तीन घंटे तक रहेगा। ग्रहण की शुरूआत से मोक्ष तक यह संपूर्ण भारत में दृश्यमान होगा। ग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले दिन में 12:57 बजे से ही लग जाएगा। शहर के अधिकांश मंदिरों के कपाट दोपहर 12 बजे से ही बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व सदस्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि भारतीय मानक समयानुसार ग्रहण का प्रारंभ रात्रि में नौ बजकर 57 मिनट पर, ग्रहण का मध्य काल रात्रि 11 बजकर 41 मिनट एवं मोक्षकाल रात 01:27 मिनट पर होगा। ग्रहण का स्पर्श, मध्य व मोक्ष संपूर्ण भारत में दृश्यमान रहेगा। यह ग्रहण भारत के अतिरिक्त पश्चिमी प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, पूर्वी अंटलांटिक महासागर, अंटार्कटिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप में भी दिखायी देगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Chandra Grahan 2025: दो साल बाद साल का पहला व अंतिम चंद्रग्रहण साढ़े तीन घंटे का, जानें- क्या करें, क्या नहीं    
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व भारत में दृश्य ग्रहण आश्विन शुक्ल पूर्णिमा 28 अक्तूबर 2023 को खंडग्रास चंद्रग्रहण भारत में देखा गया था। जबकि 2024 में भारत में कोई भी ग्रहण दृश्य नहीं हुआ था। ग्रहण के सूतक काल के बारे में शास्त्रों में उल्लिखित है कि चंद्रग्रहण में ग्रहण से पूर्व नौ घंटे और सूर्यग्रहण में 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है। सूतक काल में बाल, वृद्ध और रोगी को छोड़कर अन्य लोगों को भोजन करना वर्जित बताया गया है। सात सितंबर को खग्रास चंद्रग्रहण से पूर्व दिन में 12 बजकर 57 मिनट से ग्रहण का सूतक काल आरंभ हो जाएगा। सात सितंबर को लगने वाल दृश्य चंद्रग्रहण शतभिषा नक्षत्र तथा कुंभ राशि पर होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed