{"_id":"63bc65caef6e027ab647b694","slug":"chandigarh-in-final-by-defeating-jcf-jaunpur-varanasi-news-vns6927563146","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जेसीएफ जौनपुर को हराकर चंडीगढ़ फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जेसीएफ जौनपुर को हराकर चंडीगढ़ फाइनल में
विज्ञापन
बक्शा। श्री यादवेश इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट मैच सोमवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें जेसीएफ जौनपुर की टीम को चंडीगढ़ ने पांच विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह पक्की कर लिया।
चंडीगढ़ की टीम टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला ली। जेसीएफ जौनपुर की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। जेसीएफ जौनपुर की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में मात्र 87 रन ही बना सकी और सभी खिलाड़ी आउट हो गए। जेसीएफ की ओर से सुधीर ने 25 रन बनाया। चंडीगढ़ के गेंदबाज अमन वर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 10 रन देकर चार विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम मात्र पांच विकेट खोकर ही 88 रन के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। सचिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 रन का योगदान दिया।
मैच का दूसरा सेमीफाइनल 13 जनवरी को खेला जाएगा और फाइनल मुकाबला मकर संक्रांति के दिन 15 जनवरी को खेला जाएगा। इस मैच के अंपायर मोहम्मद अनीस और संदीप सिंह रहे। कमेंट्री मंगल यादव व दीपक यादव ने की। स्कोरर की भूमिका हरिओम निगम ने निभाई। पूर्व खिलाड़ी व मुख्य अतिथि मोहम्मद ईशा द्वारा द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमन वर्मा को दिया गया।