{"_id":"5b14eccf4f1c1bda6e8b6259","slug":"chandauli-for-boy-will-be-participate-in-yoga-olympiad-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगा ओलंपियाड में भाग लेंगे चंदौली के चार छात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगा ओलंपियाड में भाग लेंगे चंदौली के चार छात्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चंदौली जिले से माध्यमिक विद्यालय के चार छात्रों का चयन योगा ओलंपियाड के लिए किया गया है। ये सभी बरहनी ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरानी छात्र हैं। ये बच्चे 18 से 20 जून तक नई दिल्ली में होने वाले ओलंपियाड में भाग लेंगे।
वे 21 जून को प्रधानमंत्री के साथ योगा कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। बच्चों का ब्यौरा राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद को भेज दिया गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरानी के छात्र संदीप कुमार, विकास विश्वकर्मा, गुलशन कुमार और सुजीत कुमार ने राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था।
इससे पूर्व जनपद और मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भी इन छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से नई दिल्ली में 18 से 20 जून तक होने वाले योगा ओलंपियाड के लिए इन चारों छात्रों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
इस बाबत बीएसए व खेल विभाग को पत्र भेजकर छात्रों का ब्यौरा मांगा गया था। इसमें छात्रों के नाम, विद्यालय के नाम, छात्रों के साथ कार्यक्रम में जाने वाले अध्यापक के बारे में सूचनाएं मांगी गई थीं।
बीएसए भोलेंद्र प्रताप ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद को सूचनाएं भेज दी हैं। बीएसए ने बताया कि छात्र जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे केे साथ नई दिल्ली जाकर ओलंपियाड में भाग लेंगे।