{"_id":"5c405afabdec22738d0b50bd","slug":"chandauli-daughter-swati-become-winner-of-international-beauty-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता बनी चंदौली की बेटी, मिसेज माइल्स स्टोन इंडिया का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता बनी चंदौली की बेटी, मिसेज माइल्स स्टोन इंडिया का खिताब
Thu, 17 Jan 2019 04:07 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: utpal utpal
Updated Thu, 17 Jan 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
चंदौली की बेटी स्वाति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर चंदौली नगर के मानस नगर की स्वाति ने मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर अपने सौंदर्य और बुद्धिमत्ता का परचम फहराया है। दुबई में आयोजित मिसेज माइल्स स्टोन इंडिया इंटरनेशनल में स्वाति ने 33 प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए ताज अपने नाम कर लिया। स्वाति की उपलब्धि से माता-पिता ही नहीं, पूरा जिला गौरवान्वित है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के मानस नगर मोहल्ला निवासी अनिल कुमार और माया सिंह की बेटी स्वाति ने स्नातक तक की शिक्षा पीडीडीयू नगर में हासिल की। इसके बाद उसने कानपुर में एयर होस्टेस का कोर्स किया। तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की स्वाति की शादी दो वर्ष पहले दिल्ली में साफ्टवेयर इंजीनियर मोहित दीक्षित से हुई थी।
निजी कंपनी में काम करते हुए स्वाति ने मिसेज माइल्स स्टोन इंडिया इंटरनेशनल 2019 के लिए आवेदन किया। प्रारंभिक बाधाएं पार करने के बाद फाइनल राउंड के लिए देश भर की कुल 34 महिलाओं का चयन हुआ। 12 जनवरी को दुबई में आयोजित फाइनल राउंड में स्वाति ने बाजी मारते हुए मिसेज माइल्स स्टोन इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
तनिष्का वासवानी रनर अप रहीं। सेकेंड रनरअप दर्शना बाल्यान और सुप्रिया सिंह थर्ड रनर अप रहीं। मुख्य अतिथि मिस ग्लोबल वर्ल्ड क्लासिक हांगकांग लायला दियास ने स्वाति के सिर पर ताज पहनाया। बेटी की जीत पर माता-पिता ने पड़ोस में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।