फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandapur village turned into a police camp

Varanasi News: पुलिस छावनी में बदला चंदापुर गांव, मंदिर के सामने दीवार खड़ा करने का मामला, चप्पे-चप्पे पर खाकी

Tue, 01 Jul 2025 08:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 01 Jul 2025 08:55 PM IST
सार

बीते दिनों मंदिर के सामने दीवार निर्माण के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्तााओं के प्रदर्शन के बाद अब पूरे गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। बता दें कि दीवार हटाने की मांग को लेकर पहले विरोध हुआ और बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप पर अनशन समाप्त हुआ। सुरक्षा की निगाहें चौकस लगी हुई हैं। 

विज्ञापन
Chandapur village turned into a police camp
चोलापुर में सुरक्षा तैनात - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चोलापुर के चंदापुर गांव में बीते सोमवार की सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ता और हिंदू समर्थक ग्रामीण शिवमंदिर के प्रांगण में अनशन पर बैठ गए थे। उक्त अनशन में हिंदू समर्थकों ने मांग उठाई कि अवैध रूप से चंदापुर में बजरंग बली मंदिर के सामने जो दीवार बनाई गयी है उसे हटाया जाए।

विज्ञापन


अनशन की भनक लगते ही जिले के आलाधिकारियों समेत अर्ध सैनिक बल के साथ पीएसी भी पहुंच गई। अपनी मांग पर डटे हिंदू समर्थक कानूनी तरीके से दीवार हटाने की बात कही और आगामी रविवार तक समय मांगा जिस पर अनशन कर रहे लोगों ने अधिकारियों की बात मानकर अनशन खत्म कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि एहतियात के तौर पर मंगलवार कि सुबह ही तीन गाड़ी अर्धसैनिक बल के साथ दो गाड़ी पीएसी चंदापुर गांव में पहुंच गई। पूरे दिन गांव के हर रास्ते पर पुलिस डटी रही, शाम को अर्ध सैनिक बल के लोग चले गये, वहीं तीन थाने की पुलिस और एक ट्रक पीएसी मौके डटी हुई है। मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed