{"_id":"6168104c1f747e133b18b536","slug":"chandan-kumar-of-cholapur-varanasi-selected-as-scientist-in-isro-he-is-working-as-je-in-railways","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: चोलापुर के चंदन कुमार का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, रेलवे में जेई पद पर हैं कार्यरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: चोलापुर के चंदन कुमार का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, रेलवे में जेई पद पर हैं कार्यरत
Thu, 14 Oct 2021 04:41 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 14 Oct 2021 04:41 PM IST
सार
वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र निवासी चंदन कुमार के पिता रामसकल यादव अधिवक्ता और किसान है। चंदन ने बताया कि वैज्ञानिक बनकर देश सेवा करने का जो सपना देखा था, उसे साकार करने के बाद बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
चंदन का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के गोसाईपुर-मोहांव निवासी चंदन कुमार यादव का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक पद पर हुआ है। वर्ष 2020 की लिखित परीक्षा पास करने और साक्षात्कार के बाद जो परिणाम आया है, उसमें चंदन को 89वीं रैंक हासिल हुई। चंदन के पिता रामसकल यादव अधिवक्ता और किसान है। माता कृष्णा यादव गृहिणी हैं।
विज्ञापन
चंदन ने बताया कि वैज्ञानिक बनकर देश सेवा करने का जो सपना देखा था, उसे साकार करने के बाद बहुत खुश हैं। बताया कि राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से इंटर तक की पढ़ाई करने के बाद 2018 में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से मैकेनिकल से बीटेक किया।
विज्ञापन
इसके बाद इसरो, गेट, डीआरडीओ सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। उत्तर रेलवे में (लखनऊ) में जेई पद पर तैनात चंदन की इस सफलता के बाद लोगों ने बधाइयां दी हैं।
विज्ञापन