{"_id":"627a1dfd974abe74ab065be8","slug":"chances-of-rain-in-varanasi-after-two-days-forecast-of-strong-wind-and-cloudy-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवात ‘असानी’ का असर: दो दिन बाद वाराणसी में बारिश के आसार, तेज हवा चलने और बादल छाए रहने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्रवात ‘असानी’ का असर: दो दिन बाद वाराणसी में बारिश के आसार, तेज हवा चलने और बादल छाए रहने का अनुमान
Tue, 10 May 2022 01:40 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 10 May 2022 01:40 PM IST
सार
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय में बताया कि वाराणसी में भी चक्रवात ‘असानी’ के कारण 11 से 13 मई तक बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवा संग बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में आज आसमान में हल्के-फुल्के बादल हैं। इसी के 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल रही है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। वाराणसी में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री गिरकर 37.7 डिग्री पर आ गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी 67% के आसपास बनी हुई है।
विज्ञापन
चक्रवात असानी का असर बिहार और उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी देखने को मिलेगा। यहां 11 और 12 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में चमक के साथ तेज तूफानी हवाओं की चेतावनी भी जारी की गई है। पूर्वी उप्र में 14 मई तक बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, आजमगढ़, बलरामपुर, श्रावस्ती, बलिया समेत आसपास के पूर्वी जिलों में 14 मई तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय में बताया कि वाराणसी में भी चक्रवात ‘असानी’ के कारण 11 से 13 मई तक बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवा संग बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन